Chanakya Niti: पाई-पाई के हो जाएंगे मोहताज अगर आपके मेहनत की कमाई लग गयी इनके हाथ, नुकसान होने से पहले जान लें

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके हाथ कभ भी आपकी मेहनत की कमाई नहीं लगनी चाहिए. अगर इन लोगों के हाथ आपके मेहनत की कमाई लग जाती है तो जिंदगीभर आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ता है,

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनके हाथों पर आपके मेहनत की कमाई कभी भी नहीं जानी चाहिए. अगर इन लोगों के हाथों में आपके मेहनत की कमाई लग जाती है तो आपको जीवनभर नुकसान से जूझना पड़ता है. तो चलिए उन लोगों के बारे में विस्तार से जानते है जिनके हाथों पर आपको कभी भी अपने मेहनत की कमाई नहीं देनी चाहिए.

आलसी लोगों के हाथों में न दें मेहनत की कमाई

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी अपने मेहनत की कमाई को किसी आलसी व्यक्ति के हाथ नहीं लगने देना चाहिए या फिर खुद भी उसके हाथों में नहीं देना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे मेहनत करने से घबराते हैं. जब आप इस तरह के लोगों के हाथों में पैसे देते हैं तो इनका डूबना तय है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

इन लोगों के हाथों में न दें पैसे

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी अपने मेहनत की कमाई को किसी जुआरी, शराबी, धोखेबाज, स्वार्थी या फिर अपराधी व्यक्ति के हाथों में नहीं देना चाहिए. इस तरह के लोग आपके पैसों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार इस तरह के लोग आपके पैसों का इस्तेमाल गलत कामों को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं.

जिन लोगों को नहीं आता पैसों की इज्जत करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी अपने मेहनत की कमाई को उन लोगों के हाथ नहीं लगने देना चाहिए जो पैसों की इज्जत नहीं करते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके पैसों का काफी आसानी से गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिन लोगों में होती हैं ये आदतें उनका धोखा देना तय, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >