Chanakya Niti: करोड़ों की दौलत होने पर भी कोई नहीं करता आपकी इज्जत? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Chanakya Niti: चाणक्य नीति पर आधारित यह आर्टिकल बताता है कि सिर्फ पैसा होने से समाज में सम्मान क्यों नहीं मिलता. इसमें अहंकार, गलत व्यवहार, दिखावटी दान और कमजोर चरित्र जैसे कारणों को आसान भाषा में समझाया गया है. यह आर्टिकल सिखाता है कि सच्चा सम्मान धन से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और सही आचरण से मिलता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की चाहत है तो उसे चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में चाणक्य ने जीवन के कुछ ऐसे सत्य बताये हैं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पैसे वाले लोगों के बारे में भी कई बातें कहीं हैं. वे कहते हैं कि अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के पास पैसा बहुत होता है, बड़ा घर होता है, हर तरह की ऐशो-आराम की चीजें होती हैं, लेकि समाज में फिर भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो साधारण सी जिंदगी जीते हैं फिर भी सभी उन्हें पसंद करते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आज इस आर्टिकल में हम इसके बारे में ही विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

सम्मान सिर्फ पैसे से नहीं मिलता

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान को सम्मान सिर्फ उसके पैसों की वजह से नहीं मिलता. पैसा आपको सुविधाएं दे सकता है, लेकिन समान और प्रतिष्ठा आपको सिर्फ अपने स्वभाव और कामों की वजह से ही मिलती है. जो भी इंसान पैसों के घमंड में दूसरों को खुद से छोटा समझने लगता है, समय के साथ उसका व्यवहार एक कठोर और अहंकारी व्यक्ति जैसा हो जाता है. समाज इस तरह के लोगों से दूर रहना ही पसंद करता है, चाहे वह कितना भी अमीर क्यों न हो.

यह भी पढ़ें: इंसान की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है उसकी सोच, समय रहते सुधर गए तो बदल जाएगी जिंदगी

अहंकार है सम्मान का सबसे बड़ा दुश्मन

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पैसा आने के बाद कुछ लोगों में अहंकार की भावना आ जाती है. वे ऐसा सोचने लगते हैं कि वे अब सबकुछ खरीद सकते हैं, लोगों का सम्मान भी उनके लिए एक खरीद लेने वाली वस्तु बन जाती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अहंकार वह चीज है को किसी भी इंसान की बुद्धि को बर्बाद करके रख देता है. जब कोई इंसान अपनी विनम्रता खो देता है, तो लोग उसके पैसों से अट्रैक्ट तो हो सकते हैं, लेकिन दिल से कभी उनकी इज्जत नहीं कर पाते हैं.

गलत व्यवहार बना देता है व्यक्ति को तुच्छ

आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की असली पहचान उसका व्यवहार ही होता है. अगर कोई व्यक्ति पैसों के दम पर दूसरों का अपमान करता है, शब्दों और कर्मों से कठोर होता है, वह चाहकर भी समाज से कभी सम्मान नहीं पा सकता है. समाज में सम्मान सिर्फ उस व्यक्ति को ही मिलता है जो पैसे होने के बावजूद भी दूसरों से अच्छे से और समझदारी से बर्ताव करे.

यह भी पढ़ें: मुफ्त की चीजें क्यों बना देती हैं इंसान को कमजोर? चाणक्य की चेतावनी जानकर चौंक जाएंगे आप

दान और मदद का सही तरीका जरूरी

चाणक्य नीति के अनुसार अगर पैसे होने के बावजूद भी आपको सम्मान नहीं मिल रहा तो, इसके पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि आप यह दिखावे के लिए दान कर रहे हैं. चाणक्य के अनुसार कोई भी दान तब ही श्रेष्ठ होता है जब वह बिना घमंड और बिना शोर मचाये किया जाए. जो भी इंसान मदद करने के बाद उसका ढिंढोरा पीटता है, उसके दान को समाज में सम्मान नहीं मिलता.

आपका चरित्र और मूल्य ही दिलाते हैं सच्चा सम्मान

आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि किसी भी व्यक्ति का चरित्र, ईमानदारी और संयम ही उसे समाज में एक ऊंचा इंसान बनाता है. अगर किसी व्यक्ति के पास पैसे हों लेकिन उसके जीवन में नैतिक मूल्यों की कमी हो, तो समाज उसपर कभी भी भरोसा नहीं करता है. चाणक्य के अनुसार सम्मान भरोसे से पैदा होता है और भरोसा सिर्फ अच्छे चरित्र से ही हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >