Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में ऐसी कई सीखें मिलती हैं जो मेंटल पीस और सफल जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं. इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि आखिर क्यों कुछ लोग आपका साथ जीवन में अचानक से छोड़ देते हैं. कल तक जो लोग हमेशा आपके साथ रहते थे, वे आज अचानक से आपसे दूर रहने लग गए हैं. जब ऐसा होता है तो हमें दुख भी होता है और साथ ही यह समझने में भी दिक्कत होती है कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ क्यों? अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से लोग अचानक से जीवन में आपका साथ छोड़ देते हैं. जब आप इन कारणों को समझ जाएंगे तो आपके लिए खुद को और रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालना और भी आसान हो जाएगा.
रिश्ते में स्वार्थ का बढ़ जाना
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो पूरी तरह से इमोशंस पर नहीं बल्कि स्वार्थ पर टिके हुए होते हैं. ऐसे में जब तक किसी व्यक्ति को आपसे मदद मिलती है, आपसे फायदा या फिर जरूरत के समय सहारा मिलता है, तब तक ही वह आपके साथ रहना पसंद करता है. लेकिन, जिस दिन उसका हर एक काम आप से निकल जाता है और उसे आपसे कुछ भी मिलता बंद हो जाता है, वह आपसे दूरी बनाना शुरू कर देता है. सामने वाले के स्वभाव में यह बदलाव भले ही आपको अचानक लगे, लेकिन इसकी शुरुआत काफी पहले से हो चुकी होती है.
यह भी पढ़ें: हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना क्यों आपको कमजोर बना सकता है? आचार्य चाणक्य से जानें पूरा सच
भरोसे का टूट जाना
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी हुई होती है. अगर किसी भी कारण से सामने वाले व्यक्ति को ऐसा लगता है कि आपने उसका भरोसा तोड़ दिया है, चाहे वह बात कितनी भी छोटी क्यों न हो, आपका रिश्ता कमजोर होने लग जाता है. चाणक्य के अनुसार कई बार छोटी से छोटी गलतफहमी, अधूरी छूटी हुई बातें या फिर एक साधारण सा लगने वाला झूठ भी बड़े झगड़े का रूप ले लेता है. चाणक्य कहते हैं कि एक बार अगर रिश्ते से भरोसा टूट जाए, तो उसे वापस बना पानी काफी कठिन साबित हो सकता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि लोग आपसे दूर हों, तो आपको अपने रिश्तों में ईमानदारी जरूर रखनी चाहिए.
समय और प्रायोरिटीज का बदलना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान की जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती है. समय के साथ हर किसी की जिम्मेदारियां, सोच और जीवन के लक्ष्य बदलते रहते हैं. ऐसे में जब आपके जीवन में नए काम आते हैं, नए लोग आपसे जुड़ते हैं और उनके प्रति नयी जिम्मेदारियां आती है, तो ऐसे में भी आपके पास पुराने रिश्तों के लिए समय कम हो जाता है. कई बार लोग ना चाहते हुए भी, सिर्फ हालातों के सामने हार मानकर एक दूसरे से दूर होने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
सामने वाले से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना
कई बार ऐसा भी होता है कि जब हम किसी से भी जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने लगते हैं, तो रिश्तों में एक दबाव सा बढ़ने लग जाता है. चाणक्य के अनुसार हर एक इंसान की अपनी लिमिट्स होती हैं और वह कभी भी हमारे सभी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकता है. जब उम्मीदें पूरी नहीं होती है, तो रिश्तों में नाराजगी और दूरियां बढ़ने लग जाती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार अगर रिश्तों को लंबे समय तक टिकाकर रखना है, तो सभी उम्मीदें बैलेंस्ड होनी चाहिए.
लगातार निगेटिव व्यवहार या माहौल
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी भी रिश्ते में बार-बार झगड़े हो रहे हैं, गुस्से में बातें कही जा रही हैं या फिर अपमान मिल रहा है, तो ऐसे में भी कोई भी व्यक्ति इस तरह के रिश्ते में लंबे समय तक नहीं रहना चाहता है. हर एक इंसान को अपने जीवन में इज्जत, शांति और अपनेपन की चाहत होती है. जब ये चीजें रिश्ते से हटने लगती है, तो लोग धीरे-धीरे खुद ही आपसे दूरी बनाने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
