Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक कमाल के शिक्षक भी थे. मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने जो भी बातें कहीं थीं वे आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं और साथ ही कई तरह की मुसीबतों से भी बचाकर रखती हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने यह भी काफी खुलकर बताया है कि आखिर क्यों आपको उस तरह के इंसान से हमेशा बचकर या फिर सावधान रहना चाहिए जो हर समय सिर्फ मीठी बातें ही करते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो खुद को इस तरह के हद से ज्यादा मीठा बोलने वालों के हाथों से धोखा खाने से बचाकर रख सकेंगे. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.
मीठी बातों का असली चेहरा
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान हर समय मीठे शब्दों का इस्तेमाल करता है या फिर आपकी खुशामदी करता है, जरूरी नहीं उसका मन हमेशा ही साफ हो. हद से ज्यादा मीठी बातें अक्सर दिल में छिपे किसी स्वार्थ को छिपाने का एक तरीका होता है. हद से ज्यादा मीठी बातें करने वाले लोग सामने वाले इंसान को काफी गहराई से अफेक्ट कर सकते हैं क्योंकि ये किसी भी बात को तोड़-मरोड़कर पेश करना जानते हैं. अक्सर ये लोग अपने फायदे के लिए इस तरह की चीजों का सहारा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: मुफ्त की चीजें क्यों बना देती हैं इंसान को कमजोर? चाणक्य की चेतावनी जानकर चौंक जाएंगे आप
स्वार्थ छिपाने की कला
आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा था कि हद से ज्यादा मीठी बातें करने वाले लोग अपने दिल में छिपे स्वार्थ को काफी चतुराई से छिपाना जानते हैं. इस तरह के लोग सबसे पहले आपका भरोसा जीतते हैं और फिर इसका गलत फायदा उठाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे मुसीबत के समय साथ देने की जगह पहला मौका पाते ही साइड हट जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको किसी भी इंसान को उसकी बातों से नहीं बल्कि उसके कामों से परखना चाहिए.
मीठी बातों में छुपा खतरा
चाणक्य नीति के अनुसार हद से ज्यादा मीठी बातें सुनकर व्यक्ति इमोशनली काफी ज्यादा कमजोर पड़ जाता है. यह ऐसा समय होता है जब वह सही और गलत के बीच फर्क समझना बंद कर देता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान के लिए यह सबसे बड़ा खतरा है. वे कहते हैं कि जब आप इमोशनली कमजोर पड़ जाते हैं तो सामने वाला इंसान इस समय का फायदा आपके खिलाफ उठा सकता है. चाणक्य के अनुसार आपको हर मीठी बात को कभी सच नहीं समझना चाहिए.
कैसा होता है एक सच्चा इंसान?
अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक सच्चा और ईमानदार व्यक्ति कभी भी मीठा या फिर कड़वा नहीं बोलता, वह सिर्फ सच ही बोलता है. उसकी बातें सीधी और साफ होती हैं. एक सच्चा इंसान न कभी ज्यादा तारीफ करता है और न ही झूठे वादे. इस तरह के लोग शुरुआत में भले ही आपको कठोर लगें लेकिन लंबे समय तक यही आपके लिए भरोसेमंद साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: 25 की उम्र से पहले जान लें चाणक्य की ये 5 बातें, समय रहते समझ गए तो बन जाएंगे विजेता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
