Chanakya Niti: इन जगहों पर बेफिक्र होकर खर्च करें पैसे, देखते ही देखते हो जाएंगे अमीर

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसी जगहों का जिक्र किया गया है जहां पर आपको बिना किसी झिझक पैसे खर्च करने चाहिए. जब आप इन जगहों पर पैसे खर्च करते हैं तो देखते ही देखते आप अमीर भी हो जाते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मालूम न हो. इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाताथा। राजा से लेकर प्रजा तक इनकी सलाह लिया करते थे किसी भी कार्य को करने से पहले. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिसमें इन्होने कई तरह की बातों का खुलकर जिक्र किया था. कहा जाता है आज के समय में अगर कोई भी चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल रखते हैं तो ऐसे में उसे एक सफल और समृद्ध जीवन जीने का मौ���ा मिल सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी जगहों का भी जिक्र किया था जहां पर एक इंसान को बिना किसी झिझक के पैसे खर्च करने चाहिए. जब आप इन जगहों पर पैसे खर्च करते हैं तो आने वाले समय में आपके अमीर होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दान करने में खर्च करें पैसे

चाणक्य नीति में दान को सबसे उत्तम कार्यों में से एक बताया गया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार हर इंसान को उसकी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान को कभी भी दान देने से पीछे नहीं हटना चाहिए. जब आप दान करते हैं तो ऐसे में आपके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. जो भी व्यक्ति दान करता है वह आने वाले समय में अमीर हो सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी किसी अन्य के सामने न करें ये काम, अकेले करने से ही होगा आपका फायदा

Also Read: Chanakya Niti: ससुराल को स्वर्ग से भी सुंदर बना देती हैं इस तरह की महिलाएं, सभी के दिलों पर करती है राज

जरूरतमंद की मदद

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी एक ऐसे व्यक्ति की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए जिसे पैसों की जरूरत हो. अगर किसी के पास कपड़े, दवाई और खाने-पीने की चीजों को खरीदने के लिए पैसे नहीं है तो आपको इन लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए.

धार्मिक कार्यों में

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी धार्मिक कार्यों को करने के दौरान पैसों को खर्च करने के लिए सोचना नहीं चाहिए. जब कोई भी व्यक्ति धार्मिक कार्यों में पैसे खर्च करता है तो वह जरूर ही आगे चलकर अमीर होता है. केवल यहीं नहीं, जो भी व्यक्ति धार्मिक कार्यों में पैसे खर्च करता है उसके जीवन में खुशहाली भी ज्यादा रहती है.

Also Read: Chanakya Niti: पति को कहीं का नहीं छोड़ती पत्नी की ये बुरी आदतें, परिवार भी हो जाता है बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >