Chanakya Niti: इन जगहों पर चुप रहने वाला कहलाता है बेवकूफ, आवाज उठाने में ही है भलाई

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों और हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एक व्यक्ति को कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए. इन जगहों पर आवाज उठाने में ही आपकी भलाई है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्तियों की श्रेणी में रखा गया था. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिनमें इन्होने मानव जाति की भलाई के लिए कई तरह की जरूरी बातें भी बताई है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ ऐसी जगहों के बारे में भी जिक्र किया है जहां पर एक इंसान को कभी चुप नहीं रहना चाहिए. अगर कोई भी इंसान इन जगहों पर चुप रह जाता है तो ऐसे में यह उसकी बेवकूफी को दर्शाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर एक इंसान को कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जहां अन्याय हो रहा हो

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके सामने किसी पर अन्याय हो रहा हो तो ऐसी जगह पर आपको कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए. इस तरह के किसी भी जगह पर आपको खुलकर बात करनी चाहिए. अगर आप इस तरह की जगहों पर चुप रह जाते हैं तो ऐसे में आपके सिद्धांतों के साथ समझौता करने जैसा हो सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं खोलना चाहिए मुंह, गूंगे बने रहने में समझदारी

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

हक की बात पर चुप रहना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति आपके हक या फिर अधिकार को छीन रहा है और आप चुपचाप देख रहे हैं और ऐसा होने दे रहे हैं तो यह बहुत ही बड़ी बेवकूफी मानी जाती है. अगर आपके हक को छीना जा रहा हो तो आपको कभी भी चुपचाप ऐसा नहीं होने देना चाहिए. आपको खुलकर इस तरह की चीजों का विरोध करना चाहिए.

जब बात रिश्तों की हो

चाणक्य नीति के अनुसार जब बात रिश्तों को बचाने की हो तब आपको खुलकर बात करनी चाहिए. रिश्तों को बचाकर रखने के लिए आपको हमेशा अपना मुंह खोलना चाहिए और बिना किसी झिझक के अपनी बातों को सभी के सामने रखना चाहिए.

धर्म के हित में बोलना जरूरी

चाणक्य नीति के अनुसार जब बात धर्म और अधर्म पर आती है तो ऐसे में आपको बिना किसी झिझक और डर के धर्म के पक्ष में अपनी बातों को रखना चाहिए. जब आप धर्म की रक्षा करते हैं तो ऐसे में समय आने पर धर्म भी आपकी रक्षा करता है.

Also Read: Chanakya Niti: देखते ही देखते इस तरह के लोग हो जाते हैं अमीर, हर कदम पर मिलती है सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >