Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सुखद और समृद्ध जीवन के कई गहरे राज बताए हैं. उनके अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी जी का स्वभाव बहुत चंचल होता है, लेकिन वे कुछ खास घरों में कभी नहीं रुकतीं. क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ छोटी सी गलतियां मां लक्ष्मी को आपसे दूर कर सकती हैं? चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में सुबह-सुबह ये 2 काम होते हैं, वहां दरिद्रता का वास होने लगता है. चाहे आप कितनी भी मेहनत कर लें, लेकिन अगर सुबह की शुरुआत गलत है, तो बरकत कभी नहीं टिकती. आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वो बातें जो बताती हैं कि किन घरों से रूठकर चली जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी.
सूर्योदय के बाद देर तक सोते रहना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग सूरज निकलने के बाद भी बिस्तर पर पड़े रहते हैं, उनके घर में लक्ष्मी कभी वास नहीं करतीं. सुबह का समय देवताओं का माना जाता है और इस समय सोने से शरीर में बहुत आलस भर जाता है. ऐसे घरों में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है जिससे काम में मन नहीं लगता. आलसी इंसान के पास पैसा कभी नहीं टिकता और वह हमेशा आर्थिक तंगी से परेशान रहता है.
सुबह-सुबह घर में क्लेश और झगड़ा करना
जिस घर में दिन की शुरुआत चीखने-चिल्लाने या आपस में वाद-विवाद से होती है, वहां से खुशियां और धन दोनों चले जाते हैं. मां लक्ष्मी को शांति और प्रेम वाला माहौल बहुत प्रिय है, इसलिए झगड़ालू लोगों के पास बरकत नहीं होती. जहां सुबह-सुबह घर के सदस्य आपस में लड़ते हैं, वहां मानसिक तनाव बढ़ता है और तरक्की रुक जाती है. ऐसे घरों में चाहे कितनी भी कमाई क्यों न हो, पैसा हमेशा पानी की तरह फालतू कामों में बह जाता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 जगहों पर पैसा खर्च करने में कभी न करें कंजूसी, लौटकर आएगा दोगुना धन
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: खुशहाल जिंदगी के लिए आज ही गांठ बांध लें ये बातें, दुख कभी पास नहीं आएगा
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुरे वक्त में ये 3 चीजें ही होती हैं इंसान की सच्ची दोस्त, कभी नहीं छोड़ती साथ
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
