मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए? चाणक्य के अनुसार सुबह उठकर जरूर करें ये काम

चाणक्य नीति के अनुसार सुबह की ये खास आदतें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं. जानिए सुबह उठकर कौन से काम करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है.

Chanakya Niti: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख-शांति बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा हम पर बनी रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी किस्मत अक्सर हमारी सुबह की आदतों से जुड़ी होती है. महान विद्वान आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी खास बातों का ज़िक्र किया है जिन्हें अगर हम सुबह उठकर नियम से करते हैं तो जीवन की दरिद्रता दूर हो सकती है और कामयाबी के नए रास्ते खुल सकते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे चाणक्य के उन आसान और असरदार मंत्रों के बारे में जो न केवल आपकी सुबह को बेहतर बनाएंगे बल्कि आपके घर में खुशहाली और धन-धान्य भी लाएंगे. अगर आप भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो सुबह उठकर ये काम करना कभी न भूलें.

ब्रह्म मुहूर्त में उठने का संकल्प

चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. सुबह जल्दी उठने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मन में सकारात्मक विचार आते हैं. देर तक सोने वाले व्यक्ति के पास लक्ष्मी कभी नहीं टिकतीं, क्योंकि आलस्य दरिद्रता का द्वार है.

अपनी हथेलियों के दर्शन करें

शास्त्रों में माना गया है कि हमारे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल में गोविंद का वास होता है. सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए. इससे दिन की शुरुआत शुभ होती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

धरती माता को प्रणाम

सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले धरती माता को स्पर्श कर प्रणाम करना चाहिए. चाणक्य के अनुसार, आभार का भाव रखने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं. यह छोटी सी आदत आपके भीतर विनम्रता लाती है, जो सफलता के लिए बहुत जरूरी है.

सूर्य देव को जल अर्पित करना

आचार्य चाणक्य मानते थे कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल देना मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाता है. जिस घर के सदस्य अनुशासित होते हैं और धार्मिक कार्यों में मन लगाते हैं, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है.

बड़ों का आशीर्वाद लें

चाणक्य नीति कहती है कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है. सुबह उठकर अपने माता-पिता और बड़ों के पैर छूने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर का माहौल खुशहाल रहता है. खुशहाल घर में ही लक्ष्मी जी का आगमन होता है.

दान-पुण्य और सेवा

अपनी सामर्थ्य के अनुसार सुबह के समय पंक्षियों को दाना डालना या चींटियों को आटा डालना बहुत शुभ माना जाता है. दूसरों की मदद और सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति के भंडार मां लक्ष्मी हमेशा भरे रखती हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 लोगों का अपमान करना मतलब अपनी बर्बादी को दावत देना, आज ही सुधार लें आदत

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर शेर की तरह करना है शिकार, तो अपनाएं काम पूरा करने का यह एक खास तरीका

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: हारने के बाद कभी न करें ये एक गलती, वरना दुश्मन को मिल जाएगा हंसने का मौका

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकतीं ऐसे घर में, जहां सुबह-सुबह होती हैं ये 2 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >