Chanakya Niti: इन लोगों को सलाह देना है समय की बर्बादी, पड़ सकता है खुद पर भारी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे. चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ व्यक्तियों को सलाह नहीं देनी चाहिए नहीं तो अपना ही नुकसान होता है.

Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन और सही सलाह का होना बहुत जरूरी है. सही समय पर मिली सही सलाह किसी भी व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है और गलत सलाह व्यक्ति को लक्ष्य से भटका सकती है. आचार्य चाणक्य ने इस बारे में चाणक्य नीति में बताया है. आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे. चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ व्यक्तियों को सलाह नहीं देनी चाहिए नहीं तो अपना ही नुकसान होता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से किन व्यक्तियों को आपको सलाह नहीं देनी चाहिए. 

मूर्ख व्यक्ति से रहें दूर 

आचार्य चाणक्य के अनुसार अज्ञानी व्यक्ति को सलाह देने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि ऐसे व्यक्ति को सही और गलत में फर्क नहीं समझ आता है. ऐसे लोग अगर आपसे सलाह लेंगे भी तो उस बात को मानेंगे नहीं. मूर्ख व्यक्ति को सलाह देना आपके समय को बर्बाद करता है. ऐसे लोग दूसरों की मेहनत और समझ की कदर नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सफलता की ओर ले जाने वाले आचार्य चाणक्य के ये सूत्र, आप भी अपनाएं

जिसमें घमंड हो 

चाणक्य नीति के मुताबिक, घमंडी व्यक्ति को भी सलाह देने से बचना चाहिए क्योंकि जिस व्यक्ति में घमंड होता है वह दूसरे को अपने से कम समझता है और दूसरे की दी हुई राय को नजरंअदाज कर देता है. ऐसे लोग किसी की सलाह मानना अपनी कमजोरी समझते हैं. इस तरह के लोग दूसरे की बेइज्जती करते हैं. 

जो आपसे जलते हैं 

अगर सामने वाला व्यक्ति को आपसे जलन है तो ऐसे व्यक्ति को सलाह देने से बचें. ऐसे लोग आपकी कोशिश को नजरअंदाज कर देंगे. जलन करने वाला इंसान कभी भी आपको आगे बढ़ते नहीं देख सकता है. ऐसे लोग आपको हमेशा नीचा दिखाना चाहते हैं. 

जिसमें लालच हो 

लालची इंसान का ध्यान सिर्फ लाभ और धन पर होता है. इसलिए ऐसे व्यक्ति को सलाह देने से बचना चाहिए. ऐसे व्यक्ति का किसी भी नैतिक या व्यावहारिक सलाह का कोई असर नहीं होता है. लालच में आकर ये आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता- पिता की कौन सी चीज बना देती हैं उन्हें बच्चों का दुश्मन 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >