Chanakya Niti: पत्नी के ये राज किसी के सामने गलती से भी न करें उजागर, नफरत करने लगेगी आपसे दुनिया

Chanakya Niti: आज हम आपको पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी किसी और से शेयर नहीं करना चाहिए. जब आप इन बातों को किसी और से शेयर करते हैं तो समाज में आपकी इज्जत घटने लगती है. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियों में बारे में हम सभी जानते हैं. आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिन्हें आपको कभी भी गलती से भी किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. जब आप किसी और से शेयर करते हैं तो पूरी दुनिया आपसे नफरत करना शुरू कर देती है और आपकी इज्जत भी धीरे-धीरे घटने लगती है. तो चलिए पत्नी से जुड़ी इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पत्नी की नाराजगी का न करें जिक्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी अपनी पत्नी की नाराजगी या फिर उसके गुस्से का जिक्र किसी और से नहीं करना चाहिए. अगर आप किसी अन्य व्यक्ति से इस तरह की बातों का जिक्र करते हैं तो सिर्फ आपकी पत्नी पर ही लोग नहीं हंसते हैं बल्कि आप भी बराबर हंसी के पात्र बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

जीवन में चल रहे दुख का न करें किसी से जिक्र

चाणक्य नीति के अनुसार पति को कभी भी घर और जीवन में चल रहे दुखों और परेशानियों का जिक्र किसी बाहरी इंसान से नहीं करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी परेशानियों और दुखों का फायदा भी उठाया जा सकता है.

कमजोरियों का न करें जिक्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको जीवन में कभी भी गलती से भी अपनी या फिर अपनी पत्नी की कमजोरियों का जिक्र किसी और के सामने नहीं करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाला इंसान इस बात का फायदा उठा सकता है और कई बार आपको भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ ही आपकी पत्नी के भी सम्मान में गिरावट आती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की इन खूबियों पर जान छिड़कती हैं महिलाएं, प्यार में हो जाती हैं पागल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >