Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गिनती अपने दौर के सबसे बड़े विद्वान और सूझबूझ वाले महापुरुषों में होती है. ऐसा माना जाता है कि जो इंसान अपनी जिंदगी को खुशहाल, कामयाब और समृद्ध बनाना चाहता है, उसे चाणक्य के विचारों को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए. सदियों पहले कही गई उनकी सीख आज के दौर में भी लोगों को सही रास्ता दिखा रही है. इंसान को सही राह दिखाने वाली उनकी इन्हीं बातों को आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने यह भी समझाया है कि हमें दूसरों के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए, खासतौर पर तब जब आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे होते हैं.
चाणक्य के अनुसार रिश्तेदारों के घर जाना और उनसे मिलना-जुलना हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है. लेकिन कई बार हम अनजाने में उनके घर जाकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से हमारी छवि पूरी तरह से खराब हो जाती है और साथ ही सामने वाले इंसान के मन में हमारे लिए इज्जत भी खत्म हो जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल आपको उस समय जरूर रखना चाहिए जब आप अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हों. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बिना बताए या बिना बुलाए कभी न जाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि कभी भी अपने किसी भी रिश्तेदार के घर आपको बिना बताए या फिर अचानक से नहीं जाना चाहिए. ऐसा भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी जरूरी काम में बिजी हो या फिर अपने किसी काम से बाहर जाने की तैयारी कर रहा हो. अगर आप अचानक से उनके घर पहुंच जाते हैं, तो इसकी वजह से उनका सारा काम बिगड़ सकता है और वे परेशान भी हो सकते हैं. इसलिए अगर आप किसी के भी घर जा रहे हैं, तो पहले उन्हें जानकारी जरूर दे दें ताकि वे आपका स्वागत अच्छे से कर सकें.
ये भी पढ़ें: महिलाओं को अपनी ये 5 बातें हर किसी से रखनी चाहिए छिपाकर, शेयर कीं तो लोग उठा सकते हैं फायदा
उनके घर के मामलों में टांग न अड़ाएं
हर घर के अपने कुछ अलग नियम और अपने अलग तरीके होते हैं. चाणक्य के अनुसार जब भी आप किसी रिश्तेदार के घर जाएं, तो उनके पर्सनल मामलों में बेवजह बिना मांगे अपनी सलाह देने की गलती न करें. वे अपना घर किस तरह से चला रहे हैं, अपने बच्चों को किस तरह से पढ़ा रहे हैं या फिर अपने पैसों को कहां पर खर्च कर रहे हैं, इन सभी चीजों पर तब तक अपनी राय न दें जब तक वे खुद आपसे आपकी राय न मांगें. दूसरों के पर्सनल मामलों से आप जितना दूर रहेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर साबित होगा.
रिश्तेदार के घर कभी भी खाली हाथ न जाएं
चाणक्य नीति के अनुसार जब भी आप अपने किसी रिश्तेदार या फिर दोस्त के घर जाएं, तो कभी भी आपको खाली हाथ नहीं जाना चाहिए. आपको अपनी कैपेसिटी के हिसाब से कुछ न कुछ जरूर लेकर जाना चाहिए, जैसे फल, स्वीट्स या फिर बच्चों के लिए कोई भी छोटी मोटी चीज. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले इंसान को बहुत अच्छा लगता है और उन्हें ऐसा भी महसूस होता है कि आप उनके लिए प्यार और सम्मान लेकर आए हैं.
ये भी पढ़ें: बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना
जरूरत से ज्यादा दिन तक न रुकें
किसी के घर मेहमान बनकर जाना अच्छी बात है, लेकिन वहां बहुत ज्यादा दिनों तक टिक जाना आपकी इज्जत को कम कर देता है. आप चाहे कितने भी खास रिश्तेदार क्यों न हों, कुछ दिनों बाद सामने वाले को आपकी मौजूदगी से थोड़ी परेशानी होने लगती है. इसलिए किसी के घर उतना ही रुकें जितना जरूरी हो. सही समय पर अपने घर वापस लौट आने से आपकी इज्जत हमेशा बनी रहती है.
मीठी बोली बोलें और चुगली करने से बचें
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी के घर जाकर आपको अपने पैसों या अपनी बड़ी-बड़ी चीजों का घमंड कभी न दिखाएं. हमेशा सबसे प्यार से और तमीज से बात करें. सबसे जरूरी बात यह है कि वहां बैठकर किसी दूसरे रिश्तेदार की बुराई या चुगली बिल्कुल न करें. चाणक्य के अनुसार जो इंसान दूसरों की बुराई करता है, उस पर कोई भरोसा नहीं करता और लोग उससे दूर रहने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें
