शादी से पहले लड़के की ये 5 बातें जरूर जान लें लड़कियां, जिंदगी भर नहीं पड़ेगा पछताना

Chanakya Niti: शादी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है, इसलिए सिर्फ लड़के का रूप-रंग या कमाई देखकर फैसला लेना सही नहीं है. चाणक्य नीति में लड़के के कुछ ऐसे गुणों की ओर इशारा किया गया है, जिन्हें शादी से पहले नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आखिर ये बातें कौन सी हैं और क्यों जरूरी हैं, आइए जानते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के एक महान स्कॉलर, इकोनॉमिस्ट और एथिक्स के जानकार के रूप में देखा जाता है. उनकी सदियों पहले कही गई बातें मानवजाति को आज भी एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. उनकी कही गई बातों को ही हम आज के समय में 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. उन्हें सिर्फ पॉलिटिक्स की ही जानकारी नहीं थी, बल्कि वे मानव स्वभाव की भी बहुत गहरी समझ रखते थे. उन्होंने मानव स्वभाव और प्रैक्टिकल रिश्तों का बहुत बारीकी से अध्ययन किया था. चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं है, बल्कि यह दो परिवारों और आने वाली जेनरेशन की फाउंडेशन होती है. यही कारण है कि उन्होंने हर लड़की को यह समझाया है कि शादी जैसे बड़े फैसले से पहले लड़के के बाहरी रूप-रंग की बजाय उसके असली गुणों को जरूर परखना चाहिए. जब आप इन गुणों को पहले ही परख लेते हैं, तो आपकी जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर लड़की को शादी से पहले लड़के में जरूर चेक कर लेना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

chanakya niti for girls

लड़के का बर्ताव और उसकी आदतें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, लड़का कितना भी स्मार्ट दिखता हो या उसके पास कितना भी पैसा हो, अगर उसका नेचर यानी स्वभाव खराब है तो सब बेकार है. अगर आप किसी लड़के से शादी करने का मन बना चुकी हैं, तो सबसे पहले यह देखें कि वह दूसरों से किस तरह से बात करता है. इस बात पर खास गौर करें कि वह अपने से छोटों या फिर अपने साथ या नीचे काम करने वालों के साथ किस तरह बात करता है. चाणक्य के अनुसार, जो इंसान दूसरों की इज्जत करता है, वही अपनी पत्नी को भी पूरा सम्मान देगा.

ये भी पढ़ें: महिलाओं को अपनी ये 5 बातें हर किसी से रखनी चाहिए छिपाकर, शेयर कीं तो लोग उठा सकते हैं फायदा

मुश्किल के समय में दिमाग से काम लेना

चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी इंसान की जिंदगी में हमेशा अच्छे दिन ही नहीं रहते हैं. कई बार जिंदगी में बहुत ही बुरा समय भी आ जाता है. चाणक्य कहते हैं कि एक सच्चा इंसान वही है जो मुसीबत आने पर न घबराए और न ही बेवजह गुस्सा करे. जो लड़का बुरे वक्त में शांत रहकर सही फैसला ले सकता है, वह अपने परिवार को हर मुश्किल से बचा सकता है. किसी भी लड़की के लिए हालात से घबराने या चिढ़ने वाले इंसान के साथ जीवन बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है.

मेहनत करने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा एक आलसी इंसान से दूरी बनाकर ही रखना चाहिए. लड़का आज कितना कमाता है, इससे ज्यादा जरूरी यह देखना है कि वह मेहनती है या नहीं. अगर कोई लड़का मेहनत करने से नहीं डरता और अपने काम को लेकर गंभीर है, तो वह आज नहीं तो कल जिंदगी में जरूर कामयाब होगा और अपने परिवार का ख्याल रख पाएगा.

ये भी पढ़ें: बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना

लड़कियों और औरतों की इज्जत करना

चाणक्य के अनुसार शादी जैसे रिश्ते में सबसे जरूरी चीज होती है अपने पार्टनर की इज्जत करना. यह देखने के लिए कि लड़का आपकी कितनी इज्जत करेगा, यह नोटिस करें कि वह अपने घर की औरतों जैसे अपनी मां और बहन के साथ कैसा व्यवहार करता है. जो इंसान अपने घर की महिलाओं की इज्जत करता है, वह अपनी पत्नी को भी बराबरी का दर्जा देगा और कभी उसके साथ गलत बर्ताव नहीं करेगा.

बुरी आदतों से रहता हो दूर

चाणक्य नीति के अनुसार, गुस्सा, लालच और नशा किसी भी इंसान की जिंदगी को पूरी तरह से बर्बादी के रास्ते पर ले जा सकता है. ऐसे में किसी भी लड़की को शादी करने से पहले यह पक्का कर लेना चाहिए कि जिस लड़के से उसकी शादी होने वाली है, उसे शराब, जुआ या फिर बहुत ज्यादा गुस्सा करने जैसी कोई बुरी आदत तो नहीं है. चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान खुद पर कंट्रोल रख सकता है, वही एक खुशहाल घर भी चला सकता है.

ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >