Chanakya Niti: घर में हों ये 3 चीजें तो खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी! अमीर बनने का है सपना तो आप भी जान लें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन को सही दिशा देने वाली मानी जाती हैं. इस आर्टिकल में हम चाणक्य नीति के अनुसार बताई गई उन खास चीजों के बारे में जानेंगे, जो अगर घर में मौजूद हों तो धन, सुख-शांति और खुशहाली बढ़ती है. ये सरल उपाय न सिर्फ आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं, बल्कि मां लक्ष्मी हो भी घर पर आने के लिए निमंत्रित करते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में गिना जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को सुखद और समृद्ध जीवन चाहिए, तो उसे चाणक्य की बताई गई बातों को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए. अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो जीवन में कई तरह की समस्याएं भी आ सकती हैं. मानवजाति को सही मार्ग दिखाने के लिए चाणक्य ने कई बातें कहीं, जिन्हें आज हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता पाने के कई आसान उपाय भी बताए हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यदि आपके घर में मौजूद हों, तो मां लक्ष्मी खुद आपके घर आती हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, जब आप इन खास चीजों को अपने घर में रखते हैं, तो न केवल पैसों और सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है, बल्कि घर में खुशहाली भी आती है.

साफ-सफाई और पॉजिटिव ऊर्जा

चाणक्य नीति के अनुसार एक साफ-सुथरा और सुलझा हुआ घर मां लक्ष्मी को अट्रैक्ट करता है. वहीं, अगर आपके घर में गंदगी या फिर चीजें बिखरी हुई हों तो निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. इस तरह के घर में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं आती है. चाणक्य कहते हैं कि आपको अपने घर को हमेशा साफ रखना चाहिए और बेकार की सभी चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए. इसके अलावा घर की एनर्जी को पॉजिटिव बनाने के लिए धूप, दीप और सेंटेड अगरबत्ती का इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए. यह छोटा सा उपाय सुख-शांति के साथ-साथ धन और समृद्धि भी लेकर आता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: कम बोलने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा ताकतवर? चाणक्य का चौंकाने वाला रहस्य

घर में लक्ष्मी का स्थान और शुभ चिन्ह

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने घर पर मां लक्ष्मी के लिए एक खास जगह बनाना भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा पूजा घर या फिर मुख्य दरवाजे के पास छोटे-छोटे लाल या फिर गोल्डन रंग के शुभ चिन्ह जैसे कि स्वास्तिक या फिर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी जरूर रखनी चाहिए. इस तरह की चीजें धन और समृद्धि के लिए दरवाजे खोल देती हैं. इसके अलावा आपको घर पर कभी भी खाली जगह नहीं छोड़नी चाहिए और साथ ही सही रोशनी का भी ख्याल रखना चाहिए.

पानी और हरे पौधों का महत्व

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर में फ्रेशनेस और लाइफ फाॅर्स बनाये रखने के लिए पानी और हरे पौधों का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसके लिए कोशिश करें कि अपने घर में हमेशा ही साफ पानी रखें और छोटे-छोटे पौधे भी जरूर लगाएं. यह छोटा सा उपाय एनर्जी को बैलेंस करता है और साथ ही धन-संपत्ति को भी बढ़ने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >