प्रोटीन से भरपूर चना टैकोस, शाम के नाश्ते से लेकर टिफिन के लिए है परफेक्ट

Chana Tacos Recipe: से भरपूर और स्वाद में लाजवाब चना टैकोस की सबसे आसान रेसिपी. बच्चों के टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए यह एक परफेक्ट और हेल्दी स्नैक है. जानें इसे घर पर बनाने का तरीका.

Chana Tacos Recipe: अक्सर शाम की भूख हो या बच्चों का टिफिन, हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाएं जो झटपट बन जाए और सेहतमंद भी हो. रोज़-रोज वही सैंडविच या पराठा खाकर हर कोई बोर हो जाता है. ऐसे में चना टैकोस एक ऐसा शानदार ऑप्शन है, जो स्वाद में चटपटा होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर है. काले चने और ताजी सब्जियों के मेल से बनी यह रेसिपी न केवल देखने में स्टाइलिश लगती है, बल्कि खाने में भी उतनी ही कुरकुरी और मजेदार होती है. मेक्सिकन स्टाइल के इस देसी अवतार को बच्चे और बड़े दोनों ही बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप भी कम मेहनत में कुछ टेस्टी पौष्टिक नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

चना टैकोस बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है ?

काले चने: 1 कप (उबले हुए).
रोटी या टैको शेल्स: 4 से 5 (आप ताजी या बची हुई रोटी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं).
सब्जियां: 1 बारीक कटा प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर और थोड़ी बारीक कटी पत्तागोभी.
मसाले: स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच चाट मसाला और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर.
सॉस और चटनी: हरी चटनी, टोमेटो केचप या मेयोनीज़.
गार्निश के लिए: बारीक नमकीन (सेव), हरा धनिया और नींबू का रस.

चना टैकोस बनाने की आसान विधि क्या है?

1. चना टैकोस बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए चने लें. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, सारे सूखे मसाले और नींबू का रस डालें. इन सबको अच्छे से मिला लें ताकि चने पर मसालों की कोटिंग अच्छे से हो जाए.
2. अब तवे पर थोड़ा तेल या घी लगाएं. जब घी अच्छी तरग गरम हो जाए तो रोटी को उस पर रखें और थोड़ा दबाकर कुरकुरा होने तक सेकें. जब रोटी गरम हो, तभी उसे बीच से मोड़कर V शेप दे दें. आप चाहें तो इसे चिमटे की मदद से पकड़कर भी शेप दे सकते हैं.
3. इसके बाद तैयार की गई कुरकुरी रोटी के अंदर पहले थोड़ी चटनी या सॉस लगाएं. साथ ही, इसमें तैयार किया हुआ चने का मसाला भरें. ऊपर से थोड़ी कटी हुई पत्तागोभी और बारीक सेव (नमकीन) डालें. ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और टेस्टी और हेल्दी चना टैकोस एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Crispy Matar Snacks Recipe: चाय के साथ खाएं ये चटपटा और कुरकुरा मटर, बनाने में है बहुत आसान

यह भी पढ़ें: Chilli Coriander Maggi: घर पर बनाएं चिली कोरिएंडर स्वाद वाला सुपर टेस्टी मैगी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >