जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत

Lifestyle Tips: सुबह की भागदौड़ में अगर आप भी नाश्ता छोड़ देते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. दिनभर की थकान, कमजोरी और कई दूसरी परेशानियों की वजह यही बन सकती है. जानिए क्यों सुबह का पहला खाना शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है.

Lifestyle Tips: आज की बिजी लाइफस्टाइल में बहुत से लोगों की आदत बन गई है ब्रेकफास्ट स्किप करने की. किसी को जल्दी ऑफिस पहुंचना होता है, तो कोई जल्द से जल्द अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहता है. वजह चाहे जो भी हो, अगर आप अपने ब्रेकफास्ट को स्किप करते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है. सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है, क्योंकि रातभर खाली पेट रहने के बाद सुबह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत पड़ती है. यह एनर्जी आपके शरीर को सुबह के ब्रेकफास्ट से ही मिलती है. तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या होता है जब आप हर दिन अपने ब्रेकफास्ट को स्किप करना शुरू कर देते हैं.

शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना

आपके सुबह का नाश्ता ही आपके शरीर को पूरे दिन काम करने की एनर्जी और ताकत देता है. ऐसे में जब आप सुबह के समय ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे, तो आपके शरीर को यह जरूरी एनर्जी नहीं मिल पाएगी. ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह से आपको पूरे दिन थकान, कमजोरी और सुस्ती का एहसास हो सकता है. कई लोग चक्कर खाकार गिर भी जाते हैं तो कुछ लोगों का सिर भारी लगने लगता है. अगर आप पूरे दिन ज्यादा फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार

दिमाग पर भी पड़ता है असर

जब आप ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं तो इसका असर सिर्फ आपके शरीर पर नहीं पड़ता है. इसका सीधा असर आपके दिमाग पर भी पड़ने लगता है. जब आप सुबह के समय ब्रेकफास्ट करते हैं तो आपके दिमाग को ग्लूकोज मिलता है, जिससे आपके सोचने और फोकस करने की कैपिसिटी बेहतर हो जाती है. ऐसे में जब आप ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं तो आपका फोकस बिगड़ जाता है, चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है और साथ ही आपको कामों को करने में भी मन नहीं लगने लगता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर स्टूडेंट्स हैं, तो उनके लिए सुबह का नाश्ता और भी जरूरी हो जाता है.

वजन बढ़ने का रहता है खतरा

कुछ लोगों का यह मानना रहता है कि अगर वे ब्रेकफास्ट स्किप कर देंगे, तो उनका बढ़ा हुआ वजन घटने लगेगा. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो बता दें इसका ठीक उल्टा असर आपकी सेहत पर पड़ता है. जब आप सुबह के समय नाश्ता नहीं करता हैं तो बाद में आपको काफी तेज भूख लगती है और इस चक्कर में आप दोपहर के समय ज्यादा खाना खा लेते हैं. इसके अलावा सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह से आपको फ्राइड या फिर मीठी चीजें खाने की क्रेविंग हो सकती है. इस वजह से आपके वजन के बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

डाइजेशन पर पड़ता है असर

अगर आप हर दिन आपना ब्रेकफास्ट स्किप कर रहे हैं, तो इसके वजह से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी अफेक्ट हो सकता है. जब आप काफी देर तक खाली पेट रहने लगते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम होने लग जाती है. इसके अलावा कुछ लोगों में कब्ज की समस्या भी देखने को मिलती है. जब आप अपने शरीर को सही समय पर भोजन देते हैं, तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर पाता है.

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव

अगर आप सुबह के ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं, तो इसकी वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल भी अफेक्ट होता है. अगर आपको डाइबिटीज है तो आपको कभी भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए. जब आप लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो आपको कमजोरी ही नहीं बल्कि बेचैनी भी महसूस होंगे लगती है.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >