Weight Loss Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो बढ़ा हुआ वजन लोगों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम्स में से एक बनकर रह गयी है. यह एक ऐसी प्रॉब्लम बन चुकी है जिससे दुनिया की एक बड़ी आबादी जूझ रही है. जब हमारे वजन बढ़ जाता है तो अक्सर इसे कम करने के लिए हम डाइटिंग करते हैं और जिम जाकर एक्सरसाइज भी करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इन्हें डेली रूटीन का हिस्सा बनाने के बाद भी हमें कोई फायदा नहीं होता है. अगर आप भी बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए हर कुछ ट्राय कर चुके हैं लेकिन आपको कोई फायदा नहीं हुआ है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप सही और हेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं, तो आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट हो जाता है और साथ ही बढ़ा हुआ वजन भी तेजी से कम होने लगता है. तो चलिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें ब्रेकफास्ट में शामिल करके आप अपने बढ़े हुए वजन को 1 महीने में ही काफी हद तक कम कर सकते हैं.
ओट्स से करें दिन की शुरुआत
अगर आप अपने वजन को तेजी से घटाना चाहते हैं तो आपको अपने दिन की शुरुआत ओट्स के साथ करना चाहिए. यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है. जब आप इसे ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आपको भूख भी बार-बार नहीं लगती है. आप अगर चाहें तो ओट्स को दूध, फलों या फिर ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं. ये सिर्फ हेल्दी नहीं खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है.
ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सावधान
अंडा है प्रोटीन का पावरफुल सोर्स
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए. इसे काफी मददगार माना जाता है क्योंकि इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है. ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है. आप अंडे को उबालकर या फिर ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं. अगर आप हर दिन जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, तो अंडा आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
फल और दही का पावरफुल कॉम्बिनेशन
अगर आप अपने ब्रेकफास्ट को हेल्दी रखने के साथ ही लाइट भी रखना चाहते हैं, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में दही और फलों के कॉम्बिनेशन को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. दही में आपको भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स मिलते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. वहीं, फलों के सेवन से आपके शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं. अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में पपीता, सेब, केला और बेरी जैसे फलों को दही के साथ खाना शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
स्प्राउट्स से मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
बढ़े हुए वजन को अगर आप तेजी से घटाना चाहते हैं तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इन स्प्राउट्स में सिर्फ प्रोटीन नहीं बल्कि फाइबर के साथ और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं. जब आप ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खाते हैं तो आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है और साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलती रहती है. आप इसके स्वाद को बढ़ाने के कुए इसमें प्याज, टमाटर और नींबू जैसी चीजों को भी मिक्स कर सकते हैं.
ग्रीन स्मूदी भी है जबरदस्त ऑप्शन
आज के समय में ग्रीन स्मूदी वजन घटाने वालों की फेवरेट बन चुकी है. इसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. पालक, खीरा, सेब और पुदीना जैसी चीजों से बनी यह स्मूदी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करती है. ग्रीन स्मूदी में कैलोरी कम होती है, जबकि न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जब आप इसे हर सुबह पीते हैं, तो शरीर फ्रेश महसूस करता है और वेट लॉस की प्रक्रिया भी तेजी से होने लगती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
