Bread Cheese Pakora Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम, कुरकुरा और चीज से भरपूर मिल जाए तो दिन बन जाता है. ऐसे में ब्रेड चीज पकौड़ा बेस्ट स्नैक्स रेसिपी है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पिघला हुआ चीज इस पकौड़े को खास बना देता है. कम सामग्री और आसान विधि के साथ ये रेसिपी घर पर झटपट तैयार हो जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर ब्रेड चीज पकौड़ा बनाने की रेसिपी.
ब्रेड चीज पकौड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- ब्रेड स्लाइस – 6
- चीज स्लाइस या कद्दूकस किया चीज – 3–4
- बेसन – 1 कप
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – तलने के लिए
ब्रेड चीज पकौड़ा बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइस लें और इसे काट लें. अब एल ब्रेड स्लाइस पर चीज स्लाइस रखें या कद्दूकस किया चीज डालें. इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढककर सैंडविच जैसा तैयार कर लें.
- अब एक बर्तन में बेसन लें, इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. सभी सूखी सामग्री को अच्छे से मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.
- अब कड़ाही गर्म करें और इसमें तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल गरम होने के बाद तैयार ब्रेड चीज सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छे से डुबोएं जिससे ब्रेड चारों तरफ से ढक जाए.
- अब धीरे-धीरे इसे गर्म तेल में डालें और धीमी आंच पर पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब पकौड़े अच्छे से फ्राई हो जाए तो इसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें.
- अब तैयार हुए पकौड़े को प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
