ब्लू रंग के बैंगल्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, ट्राई करें ये डिजाइन

Bangles Design: लाल या पीले रंग की चूड़ियों से हटकर आप कुछ और रंग की चूड़ियां ट्राई करना चाहती हैं तो नीले रंग के बैंगल्स एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आप कुछ बैंगल्स डिजाइन देख सकती हैं.

Bangles Design: सजने-संवरने की बात आती है तब हाथों की खूबसरती बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. अगर आप अपने चूड़ियों के कलेक्शन में कुछ खूबसूरत और अलग रंग शामिल करना चाहती हैं, तो ब्लू रंग की चूड़ियां आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ नीले रंग की चूड़ी डिजाइन जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं. 

ब्लू और पर्ल बैंगल्स कॉम्बिनेशन

Blue and pearl bangles (ai image)

अगर आप अपने लुक को खास और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो ब्लू और पर्ल बैंगल्स का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं. नीले रंग के बैंगल्स हाथों में खूबसूरत लगती हैं साथ में पर्ल की चमक आपके लुक में रॉयल टच जोड़ती है. किसी पार्टी के लिए आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इस बैंगल्स को पहन सकती हैं. 

सिंपल ब्लू बैंगल्स

Blue glass bangles (ai image)

अगर आप वर्क वाली चूड़ियां पहनना पसंद नहीं करती हैं तो आप सिंपल कांच की चूड़ियों को ट्राई कर सकती हैं. इन बैंगल्स को आप रोजाना साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं. सिंपल डिजाइन होने के कारण ये रोज पहनने के लिए अच्छी रहती हैं.  

वेलवेट ब्लू बैंगल्स

Velvet bangles (ai image)

वेलवेट ब्लू बैंगल्स अपनी खूबसूरती से किसी भी आउटफिट के साथ अलग ही शाइन जोड़ती है. चाहे त्योहार हो, शादी हो या किसी खास मौके की पार्टी वेलवेट ब्लू बैंगल्स आपके हाथों की शोभा बढ़ा देती हैं. आप चाहें तो सिल्वर रंग की वर्क वाली चूड़ियां वेलवेट बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं. 

वर्क वाली ब्लू बैंगल्स

Beautiful work blue bangles

आप खूबसूरत वर्क वाली ब्लू बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं. आप स्टोन, मिरर, मीनाकारी या मोती वर्क वाली चूड़ियों को पहन सकती हैं. आप खास मौके पर ये बैंगल्स को पहन सकती हैं. ये बैंगल्स आपके आउटफिट को और भी आकर्षक बनाती हैं और हाथों की खूबसूरती को निखारती हैं. 

यह भी पढ़ें- Pearl Bangles Design for Women: वेडिंग सीजन के लिए लेटेस्ट पर्ल कंगन डिजाइन्स – ब्राइड हों या ब्राइड्समेड, सबको पसंद आएंगे ये ट्रेंडी डिजाइन

यह भी पढ़ें- Oxidized Silver Bangles Design: इंडियन और वेस्टर्न हर लुक में छाया ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर बैंगल्स का क्रेज़, देखें बेस्ट पेयरिंग आइडियाज़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >