Bizarre News: शादी का कार्ड देख बेहोश हुए लोग, ऐसा क्या था अजूबा? यहां जानें

Bizarre News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बीकानेर के एक परिवार की शादी का कार्ड काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर इस कार्ड में ऐसा क्या था? चलिए जानते हैं.

Bizarre News: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल शायद ही हम में से कोई ऐसा हो जो कि न करता हो. खुद का मनोरंजन करने के लिए या फिर जानकारी इकठ्ठा करने के लिए हम सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का ही सहारा लेते हैं. सोशल मीडिया की एक खास बात यह भी है कि जो भी चीजें होती हैं वह काफी तेजी से वायरल होती हैं. कई बार लोग वायरल हुई चीजों को देखकर हंसते हैं तो कई बार सर पकड़ लेते हैं. हल ही में एक ऐसा ही सिर पकड़ लेने वाला एक मामला सामने आया है. बता दें यह मामला बीकानेर का है जहां एक परिवार ने शादी का कार्ड छपवाया था जो इस समय काफी चर्चा में है. परिवार ने जिस समय यह कार्ड छपवाया था उस समय उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि यह वायरल खबर बन जाएगी और चर्चा का विषय बन जाएगी. आखिर क्या था इस कार्ड में ऐसा? आइए जानते हैं.

शादी के इस कार्ड में ऐसा क्या था खास?

सबसे मजेदार बात यह है कि शादी के इस कार्ड में न ही कोई शायरी लिखी हुई थी और न ही कोई कहानी. लेकिन, फिर भी यह कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें शादी के इस कार्ड को एक जॉइंट फॅमिली ने छपवाया था. जिसमें परिवार के 17 भाई-बहनों की शादी की जाने की बात लिखी हुई थी. बीकानेर के नोखा में 12 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे जहां इससे पहले भी 5 चचेरी बहनों की बारात निकाली गयी थी. एक ही परिवार से 17 लोगों की शादी की गयी. अपने जॉइंट फैमिली को दुनिया के सामने मिसाल के तौर पर पेश करने के लिए गांव में रहने वाले सुरजाराम गोदारा ने अपने 17 पोते-पोतियों की शादी एक साथ की. कारण यहीं था कि परिवार ने जो शादी का कार्ड छपवाया था उसमें सभी के नाम मौजूद थे. शादी के लिए छपवाए गए इस कार्ड में सिर्फ दूल्हे और दुल्हनों के नाम थे.

Also Read: Bizarre News: पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेटस चेक किया तो उड़ गए होश, भागा थाने, जानें क्या है मामला

आखिर क्यों किया परिवार ने ऐसा

सामने आयी जानकारी के अनुसार यह परिवार लोगों के सामने एक मिसाल पेश करना चाहता था. परिवार ने सभी 17 भाई-बहनों की शादी एक साथ करवा कर खाने-पीने पर खर्च होने वाले पैसों पर ढेर बचत की. शादी के लिए भी इन्होने सिर्फ एक ही कार्ड छपवाया. पहले दिन 5 पोतियों की शादी हुई जिसके बाद दूसरे दिन 12 पोतों की शादी की गयी. इस शादी की चर्चा दुनिया के कोने-कोने में हो रही है.

Also Read: Bizarre News: एक मां ने अपनी 3 महीने की बेटी को कर दिया खुद से जुदा, मामला जानकर लोग हैं हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >