Best Water Parks in Ranchi: अब रांची में भी होगी पानी में मस्ती, इन वाटर पार्क में करें फैमिली के साथ इंजॉय

Best Water Parks in Ranchi: आज हम आपके लिए ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब आपको झारखंड की राजधानी रांची में भी वाटर पार्क कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

Best Water Parks in Ranchi: फिलहाल बारिश का मौसम है और कई लोगों को बारिश में भीगना काफी पसंद होता है, ऐसे में लोग काफी इंजॉय करते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब आपको झारखंड की राजधानी रांची में भी वाटर पार्क कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

तरंग वाटर पार्क, ओरमांझी

ओरमांझी स्थित तरंग वाटर पार्क इन दिनों लोगों की पसंद बना हुआ है. यहां वाटर राइड्स के अलावा छह स्वीमिंग पूल हैं. इनमें से एक पूल को वेब पूल के तौर पर तैयार किया गया है. दो मीटर गहरे इस पूल में लोग समुद्र की लहरों का अनुभव ले सकते हैं. यहां वाटर स्लाइड की कई वेराइटी है. यहां नौ मीटर, 12 और 15 मीटर ऊंची स्लाइड की व्यवस्था है. नये तरह के वाटर राइड में बॉल एंड बॉल का मजा ले सकेंगे. वहीं, क्रूसेडर में 12 मीटर स्लाइड का आनंद ले सकेंगे. छोटे बच्चों के लिए वाटर हाउस और एप्पल हाउस है. वाटर पार्क सुबह 11 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुला रहता है. व्यस्क व्यक्ति के लिए टिकट 500 रुपये व बच्चों के लिए 250 रुपये है.

वाइल्ड वादी, तुपुदाना

तुपुदाना से दलादली चौके होते हुए लोग वाइल्ड वादी वाटर पार्क पहुंच सकते हैं. यहां पहाड़ों के बीच वाटर पार्क को एम्यूजमेंट पार्क के तौर पर तैयार किया गया है. यहां छह स्विमिंग पूल हैं. यहां 24 तरह की वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं. इनमें पेंडुलम, हाई स्पीड स्लाइड, फन-एल, क्विल्ड वाइल्ड स्ट्रॉम, स्पीनर, एम्यूजमेंट राइड, रोप कोर्स आदि शामिल हैं. इसके अलावा यहां एडवेंचर पार्क, लाइव एक्सजॉटिक पार्क और बर्ड पार्क तैयार है. कैंपस में बगलामुखी मंदिर भी है. वाटर पार्क में लॉकर सुविधा के साथ फूड कोर्ट की भी व्यवस्था है. आम दिनों में पार्क शुल्क बड़ों के लिए 400 रुपये और बच्चों के लिए 200 रुपये है. जबकि, सप्ताहांत में पार्क शुल्क व्यस्क के लिए 500 रुपये और बच्चों के लिए 300 रुपये है.

छोटानागपुर वाटर किंगडम

रांची के रातू स्थित फन कैसल कैंपस में छोटानागपुर वाटर किंगडम की शुरुआत हो चुकी है. यहां लोग विभिन्न वाटर एक्टिविटी के साथ वाटर राइड्स, वाटर स्लाइड व अन्य मनोरंजक खेल-कूद का आनंद ले सकते हैं.

इसके अलावा भी हैं कई ऑप्शन

इटर्निटी रिसॉर्ट

पतरातू रोड स्थित हरिहर पुर में इटर्निटी रिसॉर्ट लोगों को आकर्षित करता है. घाटी की खूबसूरत वादियों के बीच बना रिसॉर्ट लोगों के डेस्टिनेशन हॉलीडे का ठिकाना बन रहा है. यहां लोगों के रहने के लिए कॉटेज सुविधा है. इसके अलावा स्विमिंग पूल, रेन डांस, किड्स जोन जैसी सुविधा का भी आनंद ले सकेंगे. खास आकर्षण प्ले जोन है, जहां तीरंदाजी, गन शॉट, गोल्फ, वॉलीबॉल व बैडमिंटन का आनंद ले सकते हैं.

मिड वे रिसॉर्ट

पतरातू घाटी इन दिनों टूरिस्ट हब के तौर पर तैयार होता नजर आ रहा है. डेस्टिनेशन हॉलीडे के तौर पर यहां कई रिसॉर्ट तैयार हो चुके हैं. घाटी के सेल्फी प्वाइंट के करीब बेती मोड़ के समीप मिड वे रिसॉर्ट तैयार है. रिसॉर्ट में लोग स्विमिंग पूल के साथ-साथ वाटर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं. लोगों के लिए यहां ठहरने की सुविधा भी है. लोग यहां कॉटेज का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए गेम जोन व अन्य सुविधाएं हैं.

फन कैसल, रातू

अगर आप खासकर छोटे बच्चों के लिए वाटर पार्क की तलाश कर रहे हैं तो फिर यह जगह आपके लिए सबसे शानदार है. क्योंकि यहां पर मल्टीलेन है जो कि काफी कम हाईट में स्थित है. साथ ही यहां पर बच्चों के लिए ड्रैगन झूले, मछली झूला जो जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर है, कार रेस ,घोड़ा रेस ,बंजी जंपिंग जैसी चीजें खासकर बच्चों के लिए उपलब्ध है. यहां का टाइमिंग दोपहर के 1:00 से रात के 8:00 बजे तक है. यहां का टाइमिंग दोपहर के 1:00 से रात के 8:00 बजे तक है. वहीं एंट्री फीस एडल्ट लिए 200 रुपए व 3 फुट नीचे के लिए 100 रुपए है.

मोमेंट रिसॉर्ट

रांची-खूंटी रोड में शहर से करीब 30 किमी दूर मोमेंट रिसॉर्ट है. रिसॉर्ट में लोग दो दिनों तक ठहर कर फुल मस्ती के साथ अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं. रिसॉर्ट पहुंचने वाले लोगों को इको-टूरिज्म की तर्ज पर हॉलीडे कैंपिंग की सुविधा दी जा रही है. यहां मस्ती के लिए दो स्वीमिंग पूल, रेन डांस फ्लोर, लॉन स्पेस और पार्क के अलावा 33 कमरे की सुविधा मौजूद है. बच्चों के लिए गेम्स जोन भी तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >