Handmade Christmas Gift Ideas: दिसंबर का महीना चल रहा है और इस महीने में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. क्रिसमस के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. क्रिसमस पर लोग अपने घर के सदस्यों और दोस्तों को गिफ्ट देते हैं. प्यारा सा गिफ्ट सामने वाले को भी खुश कर देता है. अगर आप भी क्रिसमस पर अपनों को कुछ खास और यादगार देना चाहते हैं तो हैंडमेड गिफ्ट्स दे सकते हैं. खुद से तैयार किए गए गिफ्ट में आपका प्यार और अपनापन झलकता है. आइए जानते हैं कुछ हैंडमेड गिफ्ट आइडियाज.
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड दें
क्रिसमस के मौके पर हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड अपने दोस्तों या घरवालों को दे सकते हैं. आप कार्ड में सुंदर डिजाइन बनाकर इसे आकर्षक बना सकते हैं. इसके अलावा आप कार्ड में शुभकामनाएं लिख सकते हैं. हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड्स क्रिसमस को और भी यादगार बना देते हैं और जिसे आप कार्ड दे रहे हैं उसके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं.
कुशन कवर बनाएं
क्रिसमस के मौके पर हैंडमेड कुशन कवर गिफ्ट में देना एक अच्छा आइडिया है. इस गिफ्ट में आपका प्यार और मेहनत की झलक भी साफ दिखती है. इसे बनाने के लिए आप खूबसूरत रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें. आप रिबन और बटन लगाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं.
कुकीज करें तैयार
तोहफे में आप कुकीज दे सकते हैं. ये प्यार भरा तोहफा देखकर सामने वाला भी खुश हो जाएगा. आप अपने हाथों से बनाए हुए कुकीज को एक बॉक्स में सजाकर दें. आप चॉकलेट कुकीज, ओट्स कुकीज या बटर कुकीज बना सकते हैं.
सॉफ्ट टॉय बनाएं
क्रिसमस पर आप बच्चों को कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो सॉफ्ट टॉय दे सकते हैं. बच्चों को ये गिफ्ट बहुत पसंद आएगा. हैंडमेड सॉफ्ट टॉय को आप बच्चे के पसंदीदा रंग को ध्यान में रखते हुए तैयार कर सकते हैं. आप इसे सुंदर पैकिंग के साथ बच्चे को दें.
यह भी पढ़ें: Christmas Wall Decoration Ideas: क्रिसमस पर दीवारों को ऐसे सजाएं, ट्राई करें ये वॉल डेकोरेशन आइडियाज
