कबाड़ समझकर फेंक रहे हैं ये सामान? इन्हीं से सजाएं अपना घर

DIY Home Decor Ideas: पुरानी चीजों से घर सजाने के 9 अनोखे और किफायती DIY आइडियाज जानें. अपने घर को दें नया और खूबसूरत लुक.

DIY Home Decor Ideas: घर में अक्सर ऐसी कई चीजें पड़ी रहती हैं, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं या कबाड़ी को दे देते हैं. लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही चीजें आपके घर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं. अगर आपको घर सजाने का शौक है, तो पुराने सामान से सुंदर और काम की चीजें आसानी से बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 10 आसान DIY आइडियाज, जिन्हें आप घर पर बिना ज्यादा खर्च के ट्राई कर सकते हैं.

प्लास्टिक की बोतल से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

DIY Home Decor Ideas, Pc - Ai

खाली प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट लें. इसे अपनी पसंद के रंग से सजाएं. अब इसमें मिट्टी भरकर छोटा पौधा लगा दें. इसे बालकनी या गार्डन में टांग सकते हैं. इससे आपका घर और भी खूबसूरत दिखेगा.

बोतल से तैयार करें छोटा स्टोरेज होल्डर

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

पुरानी बोतल को काटकर रंग दें. अब इसमें चार्जर, पेन, क्लिप, सिलाई का सामान या दूसरी छोटी चीजें रख सकते हैं. इससे सामान भी सलीके से रहेगा और जगह भी साफ दिखेगी.

पुरानी टी शर्ट से बनाएं शॉपिंग बैग

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

अगर घर में पुरानी टी शर्ट रखी है, तो उसे फेंकने की जगह शॉपिंग बैग बना लें. थोड़ा-सा काटकर और सिलाई करके मजबूत बैग तैयार किया जा सकता है. यह रोजमर्रा के काम में भी आएगा.

पुराने कपड़ों से तैयार करें कुशन कवर

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

पुरानी टी शर्ट, शर्ट या चादर से सुंदर कुशन कवर बनाए जा सकते हैं. इन्हें सिलकर चेन या बटन लगा दें. इससे आपके सोफे को नया लुक मिल सकता है.

कांच के जार को दें नया लुक

DIY Home Decor Ideas, Pc - Ai

पुराने कांच के जार को रंगकर या सजाकर पेन स्टैंड या किचन स्टोरेज की तरह इस्तेमाल करें. इससे घर की सजावट भी बढ़ेगी और सामान भी सही जगह पर रहेगा.

जार से बनाएं खूबसूरत लाइट डेकोर

DIY Home Decor Ideas, Pc - Ai

अगर आपके पास छोटे कांच के जार हैं, तो उनमें छोटी एलईडी लाइट डाल दें. इन्हें कमरे या बालकनी में टांग दें. रात के समय ये बहुत सुंदर दिखते हैं.

पुराने अखबार का करें नया इस्तेमाल

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

पुराने अखबार को रंगकर गिफ्ट रैप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो अलमारी या ड्रॉअर की शेल्फ पर भी बिछा सकते हैं. इससे पुरानी जगह भी नई जैसी लगेगी.

पुराने जूतों से बनाएं प्लांट स्टैंड

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

पुराने जूतों को अच्छी तरह साफ करें. फिर उनमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे लगा दें. इन्हें गार्डन या बालकनी में रखने से अलग और सुंदर लुक मिलता है.

पुराने मोबाइल कवर से बनाएं डेकोरेशन

DIY Home Decor Ideas , Pc - Ai

अगर पुराने मोबाइल कवर पड़े हैं, तो उन्हें साफ करके रंग, मिरर या स्टिकर से सजाएं. इन्हें दीवार या बालकनी में सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घर को अलग और यूनिक लुक मिलेगा.

यह भी पढ़ें: पुरानी साड़ी को कबाड़ समझकर मत फेंकिए, इससे घर को दें महंगे इंटीरियर जैसा लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >