Besan Milk Benefits: आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. सुबह से लेकर रात की व्यस्तता हमारे शरीर को थकान और कमजोरी से भर देता है. ऐसे में बहुत सारे लोग तुरंत एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले पौष्टिक आहार की तलाश में रहते हैं. आज हम आपको बेसन वाला दूध बनाने और उसे पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं. इस ड्रिंक का स्वाद रबड़ी जैसा होता है. इसे पीते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट या फिर शाम की स्नैक्स के साथ ले सकते हैं. चलिए अब इसे पीने से होने वाले फायदे बताते हैं.
बेसन का दूध पीने के फायदे
हड्डियों और दांतों को मजबूती
कैल्शियम से भरपूर दूध हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है. बेसन के साथ मिलकर इसका असर और अधिक हो जाता है.
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
डायबिटीज के मरीजों के लिए बेसन वाला दूध बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. डायबिटीज के मरीज इसका सेवन सुबह-शाम दो वक्त कर सकते हैं.
वजन नियंत्रण में सहायक
बेसन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. प्रोटीन और फाइबर युक्त बेसन अनचाहे स्नैक्स को खाने की इच्छा कम करता है.
स्किन और बालों के लिए लाभकारी
बेसन हमारी त्वचा को नमी देने का बेस्ट ऑप्शन है. यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है और बालों को भी मजबूत बनाता है.
पाचन में सहायक
फाइबर से भरपूर बेसन पाचन को मजबूत करता है. यह कब्ज जैसी समस्या में भी राहत देती है. दूध के साथ मिलने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका
बेसन वाला दूध बनाने की सामग्री
- बेसन – 2 बड़े चम्मच
- दूध – 1 कप
- हल्दी – 1 चुटकी
- शहद या गुड़ – 1 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए
बेसन वाला दूध बनाने की विधि
- बेसन वाला दूध बनाने के लिए पहले कढ़ाई में ½–1 चम्मच घी डाल कर गर्म करें.
- अब इसमें आप बेसन डालकर हल्का भून लें.
- फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डाल कर और इसे अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद इसमें हल्दी डालकर 5 मिनट तक अच्छे से उबाल लें.
- फिर स्वादानुसार शहद या फिर गुड़ डाल लें.
- ध्यान रहे कि शहद हमेशा दूध उबालने के बाद ही डालें ताकि इसका पोषक तत्व बना रहे.
यह भी पढ़ें: Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे
