स्टेप-बाय-स्टेप घर पर ऐसे तैयार करें बंगाल की फेमस लुची

Bengali Style Luchi Recipe: बंगाल की लोकप्रिय डिशेज में से एक है लुची. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. गरमा-गरम लुची को आलू दम के साथ सर्व करें.

Bengali Style Luchi Recipe: अगर आप भी किसी खास मौके पर खाने में कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं तो बंगाल की फेमस डिश लुची को बना सकते हैं. लुची दिखने में पूरी के जैसी होती है लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर थोड़ा अलग होता है. पूरी को आमतौर पर आटा से बनाया जाता है लेकिन लुची मैदा से बनाई जाती है. इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट बंगाली लुची बनाने की आसान विधि. 

लुची बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा- 2 कप
  • नमक- आधा छोटा चम्मच
  • घी या तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार (तलने के लिए)

लुची को कैसे तैयार करें?

  • लुची बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें. इसमें आप नमक और घी को डाल दें. सभी चीजों को हाथों से अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद आप मैदा के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते गूंथ लें. ध्यान रखें कि ये न ज्यादा नरम और न ही ज्यादा सख्त. आपको स्मूद डो तैयार करना है. 
  • इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. 
  • इसके बाद आप डो से बराबर साइज की छोटी-छोटी लोई बना लें. हर लोई को हल्का सा चिकना कर लें. अब एक लोई को लें. इसपर थोड़ा सा तेल लगा लें. फिर गोल बेल लें. ध्यान रखें कि ये ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी न हो. 
  • कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो लुची डालें. हल्के हाथ से दबाते हुए इसे पका लें. जब ये एक तरफ से हल्की सुनहरी हो जाए पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें. इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह से आप सारी लुची को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Bengali Sandesh Recipe: स्वाद में लाजवाब है बंगाल का संदेश, इसे घर पर बनाकर जरूर करें ट्राई

यह भी पढ़ें: Bengali Rose Sandesh Recipe: गुलाब फ्लेवर वाली इस मिठाई खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ, नोट करें रेसिपी  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल पत्रकार हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं और इनमें विशेषज्ञता रखती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >