Beauty Tips: महंगे ट्रीटमेंट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, केले के छिलके का इस्तेमाल कर चेहरे को बनाएं 25 साल तक जवान

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को लंबे समय तक जवना और खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में इस ब्यूटी हैक का फायदा उठा सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से.

Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा ही जवान और फ्रेश दिखे. अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. अक्सर ये प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट काफी खर्चीले होते हैं जिस वजह से हमारे जेब पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना और नेचुरल तरीके से अपने चेहरे को जवान बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल हैक में बताया जा रहा है कि आखिर आप किस तरह से केले के छिलके का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को 20 से 25 साल तक जवान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

केले का छिलका कैसे है फायदेमंद

केले के साथ-साथ इसका छिलका भी हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. इसमें आपको कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. केले के छिलके में आपको विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और जिंक पाया जाता है. केवल यहीं नहीं, इसमें आपको अमिनो एसिड्स, सिलिका और पोटैशियम भी पाया जाता है. बता दें सिलिका की ही वजह से हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन होता है.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

केले के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल

  • अगर आप केले के छिलके का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें.
  • अब आपको केले का छिलका ले लेना है और उसे दो हिस्सों में बांटकर चेहरे के दोनों तरफ इस्तेमाल करना है.
  • अब केले के छिलके को सर्कुलर मोशन में अपने पूरे चेहरे पर रगड़ना शुरू कर दें.
  • कुछ ही देर बाद आपको यह छिलका काला दिखाई देने लगेगा. जब ऐसा हो तो चेहरे को रगड़ना बंद कर दें
  • अब करीबन 20 मिनट तक चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें और अंत में पानी से उसे धो लें.
  • पानी से धो लेने के बाद एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें.
  • हफ्ते में दो बार आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: आपको क्यों नहाने के पानी में मिला देना चाहिए चुटकी भर हल्दी? जानें चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >