Beauty Tips: आपके चेहरे पर किस जगह अच्छी लगेगी बिंदी? जानें

Beauty Tips: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको अपने चेहरे पर किस जगह पर बिंदी लगानी चाहिए. इसका आपके चेहरे और आपकी खूबसूरती पर क्या असर पड़ता है.

Beauty Tips: हर लड़की या फिर महिला को उसके माथे पर बिंदी लगाना काफी ज्यादा पसंद होता है. जब एक लड़की अपने माथे पर बिंदी लगाती है तो ऐसे में उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. केवल यहीं नहीं, जब एक लड़की अपने माथे पर बिंदी लगाती है तो ऐसे में उसका चेहरा भी पूरी तरह से बदला हुआ लगता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिन्हें बिंदी लगाना तो पसंद हैं लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि आखिर उन्हें अपने माथे पर बिंदी को किस जगह पर लगाना चाहिए. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपने माथे पर किस जगह पर बिंदी लगानी चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

नाक बड़ी है तो कहां लगाएं बिंदी

कई महिलाओं की नाक बड़ी होती है और ऐसे में जब वह बिंदी किसी गलत जगह पर लगा लेती हैं तो उनका लुक पूरी तरह से बदल जाता है. अगर आप अपने नाक को छोटा दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको बिंदी को अपने दोनों भौहों के बीच थोड़ी नीचे की तरफ लगानी चाहिए.

Also Read: Beauty Tips: क्यों आपका चेहरा पड़ रहा है काला? कहीं कारण ये तो नहीं

Also Read: Beauty Tips: 50 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं दिखेगी बुढ़ापे की निशानी, आज ही डायट में शामिल करें ये चीजें

आंखों पर फोकस के लिए कहां लगाएं बिंदी

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा पूरी तरह से राउंड शेप की दिखे और इसके साथ ही सभी का जो ध्यान हो वह आपकी आंखों पर पड़े तो ऐसे में आपको अपने माथे पर दोनों भौहों के ठीक बीच में बिंदी को लगाना चाहिए. ऐसा करने से आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है.

मेच्योर दिखने के लिए कहां लगाएं बिंदी

अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा भरा हुआ, थोड़ा लंबा और मेच्योर दिखे तो ऐसे में आपको अपने माथे पर बिंदी को दोनों ही भौहों के बीच थोड़ा ऊपर लगाना चाहिए. इससे आप अपने मनचाहे लुक को हासिल कर पाएंगे.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की चमक देख चौंक जाएगी दुनिया, सोने से पहले इन चीजों का करें इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >