क्या आपकी ये 5 आदतें बढ़ा रही हैं चेहरे की झुर्रियां? स्किन को जवान रखना है तो जान लें

Beauty Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक यंग और फ्रेश दिखे, तो सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स काफी नहीं हैं. आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतें ही असली फर्क पैदा करती हैं. सही बदलाव अपनाकर आप समय से पहले आने वाले एजिंग साइन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं.

Beauty Tips: बढ़ती हुई उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का दिखना एक आम बात है. लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब ये झुर्रियां समय से पहले ही हमारे चेहरे पर दिखने लग जाते हैं. आज की यह आर्टिकल इन सभी के लिए है जो लंबे समय तक अपनी स्किन को जवान और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से ही आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां या फिर रिंकल्स का दिखना शुरू हो जाता है. अगर आप समय रहते इन आदतों को सुधारते नहीं हैं, तो कुछ ही समय में अपने चेहेर पर बढ़ती हुई झुर्रियों को देखने के लिए आपको तैयार हो जाना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों या फिर आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

अगर आप चेहरे पर समय से पहले झुर्रियों को आने से रोकना चाहते हैं तो आपको धूप से बचकर रहने की काफी ज्यादा जरूरत है. सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन के अंदर घुसकर कोलेजन को डैमेज करती हैं, जिससे समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों का दिखना शुरू हो जाता है. अगर आप घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इस आदत को अगली बार घर से बाहर निकलने से पहले ही सुधार लें. मौसम चाहे कोई भी हो आपके लिए हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना उतना ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें: धूप ने चेहरे को कर दिया है काला? यहां जानें टैनिंग हटाने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका

कम पानी पीने की आदत

जब आप कम पानी पीते हैं तो आपकी स्किन ड्राई और बेजान लगने लगती है. लंबे समय तक अगर इस गलती को सुधारा न जाए, तो इसका असर झुर्रियों के रूप में चेहरे पर दिखने लग जाता है. पानी की कमी से स्किन अपना मॉइस्चर खो देती है. आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूरी पीएं.

बार-बार चेहरे को छूना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अनजाने में भी बार-बार अपने चेहरे को छूते रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए. जब आप चेहरे को छूते हैं तो गंदगी और बैक्टीरिया आपके चेहरे तक पहुंच जाते हैं, जो आपकी स्किन को बाद में डैमेज करने का काम करते हैं. इसके अलावा आपको बार-बार चेहरे को रगड़ने से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से भी आपकी स्किन ढीली पड़ जाती है और झुर्रियां बढ़ने लगती है.

यह भी पढ़ें: कम मेकअप में भी कैसे दिखें सबसे खूबसूरत? सिंपल और ग्लोइंग लुक के लिए बेस्ट टिप्स

नींद पूरी न करना

अगर आप अपनी नींद को पूरा होने का मौका नहीं देते हैं तो यह भी एक कारण हो सकता है झुर्रियों के बढ़ने का. रात के समय जब आप सो रहे होते हैं तो आपकी स्किन को मौका मिलता है खुद को रिपेयर करने का. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. नींद की कमी से आपका चेहरा थका हुआ और उम्रदराज दिखने लगता है.

गलत डाइट लेना

अपनी डाइट में ऑयली, शुगरी और जंक फूड्स को शामिल करने से आपकी स्किन पर इसका सीधा असर देखने को मिलता है. इस तरह की सभी चीजें आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती हैं. अगर आप हर दिन इस तरह की चीजों को खा रहे हैं तो आपकी स्किन अंदर से कमजोर हो जाती है और झुर्रियां भी बढ़ने लगती है. इन चीजों को अपनी डाइट से हटाकर आपको फलों, सब्जियों, नट्स और हेल्दी चीजों को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार निकल आ रहे हैं पिंपल्स? ऑयली स्किन नहीं, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >