Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आइब्रो का अहम रोल होता है. आइब्रो अगर घनी और सही शेप में रहे तो पर्सनैलिटी में निखार आ जाता है. वहीं दूसरी ओर पतली आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को फीका कर देती है. आइब्रो को मोटा और डार्क दिखाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. जबकि ये प्रोडक्ट बस कुछ घंटे ही असर करते हैं. यहां हम आपको आइब्रो को नेचुरल मोटा बनाने के असरदार नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके काम आएंगे.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल हेयर ग्रोथ को नेचुरल तरीके से बढ़ाने का कारगर उपाय है. अगर आप रोजाना एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगाते हैं तो इससे बाल जड़ से मजबूत होंगे और पतली आइब्रो कुछ हफ्तों में मोटी होने लगेगी.
प्याज का रस
प्याज का रस लगाने से भी बाल मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ते भी हैं. इसके लिए आप आइब्रो पर प्याज का रस लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसे अच्छे से धो लें. रोजाना इसे लगाने से धीरे-धीरे आइब्रो घनी हो जाएगी.
नींबू का रस
नींबू के रस में नारियल तेल मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं. यह मिश्रण पतली आइब्रो को मोटा करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका
दूध का इस्तेमाल
दूध भी बालों को सही पोषण देने का एक माध्यम है. एक कॉटन की मदद से आप दूध को आइब्रो पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें. ऐसा करने पर धीरे-धीरे आपके आइब्रो घने दिखने लगेंगे.
नारियल तेल
नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है. इस तेल को लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है. रात को सोने से पहले रोजाना अपने आइब्रो पर नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. कुछ हफ्तों में भी आपके आइब्रो घने दिखने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: चेहरे को बेदाग और नेचुरल ग्लो देगा इन चीजों से बना फेस मास्क
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान
