Flower Mehndi Design: आजकल फ्लावर मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है क्योंकि ये डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक, सरल और ट्रेंडिंग होती है. फूलों वाली मेहंदी डिजाइन हर महिलाओं को खूब पसंद आती है. ये हाथों के साथ पैरों पर भी लगाई जाती हैं. अगर आप भी किसी शादी या त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको तरह-तरह के फूलों वाली मेहंदी डिजाइन आइडियाज के बारे में बताएंगे. ये डिजाइन हाथों पर लगाने के बाद देखने में बहुत सुंदर और एलिगेंट लगती है. आइए देखें फ्लावर मेहंदी डिजाइन के कुछ बेस्ट आइडियाज.
रोज मेहंदी डिजाइन | Rose Mehndi Design
रोज मेहंदी डिजाइन सबसे पसंद की जाने वाली डिजाइनों में से एक है. हाथों पर लगाने के बाद ये बहुत रॉयल और क्लासी दिखाई देती है. इसे आप अपने हाथों पर लगाकर लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं.
लोटस मेहंदी डिजाइन | Lotus Mehndi Design
लोटस मेहंदी डिजाइन शादी और त्योहार जैसे अवसरों पर बहुत अच्छी लगती हैं. हाथों के बीज में लोटस का डिजाइन उसके चारों और बेलें और पत्तियां जोड़ने से ये मेहंदी बहुत शानदार नजर आती है.
सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन | Simple Flower Mehndi Design
जो महिलाएं हल्की और जल्दी बनने वाली मेहंदी पसंद करती हैं उनके लिए सिंपल फ्लावर मेहंदी डिजाइन सबसे सही है. ये डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और रोजाना के छोटे फंक्शन के लिए भी परफेक्ट रहती है.
सूरजमुखी मेहंदी डिजाइन | Sunflower Mehndi Design
सूरजमुखी मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है. इसका बड़ा गोल आकार मेहंदी में बहुत यूनिक और आकर्षक लुक देता है. ये डिजाइन आप आसानी से अपने हाथों में लगा सकती हैं. इस मेहंदी में बड़े सूरजमुखी के फूलों का डिजाइन होता है जो हर आउट्फिट के साथ आपको सबसे अलग दिखाता है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
