Baby Names: आपके बेटे के लिए नहीं मिलेंगे इससे ज्यादा खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए इस समय एक नाम की तलाश में हैं तो यह लिस्ट एक नाम का चुनाव करने में आपकी काफी मदद कर सकता है.

Beautiful Baby Boy Names: अगर आपके घर पर एक नन्हे से राजकुमार ने कदम रखा है और आप उसके लिए एक बेहद ही खूबसूरत और यूनिक नाम की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपके साथ लड़कों के नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं जिनमें से आप कोई सा भी नाम अपने नन्हे से जान के लिए चुन सकते हैं. केवल यहीं नहीं, हम नामों की जो लिस्ट आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसके साथ हम आपको इन नामों के अर्थ भी बताने वाले हैं. तो चलिए आपके प्यारे से बेटे के लिए प्यारे से नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपके प्यारे से बेटे के लिए ये हैं खूबसूरत से नाम

आदेश: इस नाम का अर्थ होता है ऑर्डर या फिर कमांड
आद्रिक: इस नाम का अर्थ होता है पहाड़ों के बीच से उगता हुआ सूरज
आरव: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि
अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या द्वैत से मुक्त
चिराग: इस नाम का अर्थ होता है लैंप
दैविक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या फिर भगवान की कृपा से
दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है अनमोल बेटा या फिर प्रतिभाशाली
ध्रुव: इस नाम का अर्थ होता है ध्रुव तारा
गौरव: इस नाम का अर्थ होता है सम्मान या गौरव
हर्ष: इस नाम का अर्थ होता है उत्साह या खुशी
किआन: इस नाम का अर्थ होता है ईशवर की कृपा से
लविश: इस नाम का अर्थ होता है प्रेम के देवता
पार्थिव: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी का पुत्र या राजकुमार
प्रथम: इस नाम का अर्थ होता है नंबर वन

Also Read: Baby Names: अपने घर के चिराग के लिए यहां से चुनें बेहद ही खूबसूरत और यूनिक नाम

Also Read: Baby Names: भगवान शिव से प्रेरित ये हैं छोटे बच्चों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >