शेफ कुणाल कपूर से जानें कच्चे केले के चिप्स बनाने का तरीका

Banana Chips Recipe: कच्चे केले से आपने कोफ्ता, सब्जी या भुजिया बनाया होगा. अगर आप इससे स्नैक्स में कुछ बनाना चाहते हैं तो चिप्स तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बनाना चिप्स (Banana Chips) बनाने की रेसिपी.

Banana Chips Recipe: शाम की चाय हो या कुछ मंचिग करने का मन कुछ क्रिस्पी खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आप चिप्स खा सकते हैं. आप केले के चिप्स को ट्राई कर सकते हैं. कच्चे केले से बने कुरकुरे और स्वादिष्ट चिप्स एक मजेदार स्नैकस हैं, जिन्हें आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. घर पर बने ये चिप्स बाजार के मुकाबले ज्यादा अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें आप अपनी पसंद का तेल और मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए आप शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefkunal पर शेयर किया है. 

कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 4 कच्चे केले
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल

कच्चे केले के चिप्स को कैसे तैयार करें?

  • कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए एक बाउल में पानी को लें. इसमें आप नमक और हल्दी पाउडर मिला दें.
  • कच्चे केले को केले को छील लें और हल्दी नमक वाले पानी में डाल दें.
  • अब एक स्लाइसर को लें और केले को पतले-पतले स्लाइस में काट लें. केले के स्लाइस को इस पानी में ही डालें.
  • इसके बाद पानी से केले के स्लाइस निकाल लें. फिर साफ कपड़े या किचन टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें. 
  • अब कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें. फिर थोड़ा थोड़ा करके केले के स्लाइस को डालकर फ्राई करें. केले के स्लाइस को क्रिस्पी और हल्का सुनहरा होने तक तलें. 
  • फ्राई किए हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें जिससे एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए. 
  • गरमा गरम चिप्स पर नमक छिड़कें और अच्छे से मिक्स कर लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद सर्व करें. आप इसे एयरटाइट डिब्बे में भी स्टोर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >