Baby Names: आपके घर के चिराग पर खूब जचेंगे ये शानदार नाम, सुनने वाले भी होंगे मंत्रमुग्ध

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से एक शानदार नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने की शानदार इनके अर्थ भी हैं.

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों पर जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है. सभी चाहते हैं कि परिवार के इस नन्हे सदस्य पर किसी भी तरह की कोई समस्या न आए और यह स्वस्थ भी रहे. जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में एक जिम्मेदारी जो पैरेंट्स पर आती है वह है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने घर के चिराग के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके प्यारे से बेटे के लिए खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं.

आपके बेटे के लिए ये हैं कुछ शानदार नाम

  • आदि: इस नाम का अर्थ होता है सबसे महत्वपूर्ण या फिर पहला.
  • आदिव: इस नाम का अर्थ होता है नाजुक.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है अनोखा या फिर अकेला.
  • अंश: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य.
  • अतिक्ष: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान.
  • दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है भगवान ब्रह्मा का बेटा.
  • दर्श: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि या फिर भगवान कृष्णा.
  • देवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का हिस्सा.
  • इधांत: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार.
  • इशांक: इस नाम का अर्थ होता है हिमालय की चोटी.
  • कैरव: इस नाम का अर्थ होता है सफेद कमल.
  • लक्ष: इस नाम का अर्थ होता है डेस्टिनेशन.
  • लव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान राम का बेटा.
  • मनन: इस नाम का अर्थ होता है सोचना.

Also Read: Baby Names: प्राणों से प्यारे बेटे के लिए कर रहे यूनिक और मॉडर्न नाम की तलाश? डालें इस लिस्ट पर एक नजर

Also Read: Baby Names: अपने हैंडसम बेबी बॉय के लिए यहां से चुनें एक ट्रेंडी और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >