Baby Names: आपके नन्हे से बेटे की किस्मत खोल देंगे ये यूनिक और क्यूट नाम, देखें लिस्ट

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक छोटा और क्यूट सा नाम चुन सकते हैं.

Short Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. सभी पर इस बच्चे की जरूरतों को पूरा करने से लेकर उसके लिए एक नाम का चुनाव करने तक की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. हमारे सनातन धर्म के नजरिये से अगर देखा जाए तो एक बच्चे के लिए नामकरण किया जाना उसके जीवन का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. मान्यताओं के अनुसार आप अपने बच्चे के लिए जिस नाम का भी चुनाव करते हैं उसका उसके जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपकी जिम्मेदारियां थोड़ी सी कम करने जा रहे हैं. आज हम आपके नन्हे से बेटे के लिए कुछ छोटे मगर प्यारे से नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. आप इस लिस्ट में से अपने प्यारे से बेटे के लिए कोई सा भी नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते है एक नजर.

आपके बेटे के लिए क्यूट नाम

  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत स्वभाव का.
  • आदविक: इस नाम का अर्थ होता है असामान्य.
  • अथर्व: इस नाम का अर्थ होता है वेदों का ज्ञान रखने वाला.
  • तर्श: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा और तमन्ना.
  • भार्गव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • मयंक: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली, शुद्ध और ईमानदार.
  • प्रांजल: इस नाम का अर्थ होता है रमणीय और पवित्र जल.
  • रुद्रम: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जिसे जीवन में भाग्य का साथ मिलता है.

Also Read: Baby Names: आपके बेटे पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी और यूनिक नाम, सुनने वाले जमकर करेंगे तारीफ

Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से प्रिंस के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >