Baby Names: आपकी नन्ही सी जान के लिए परफेक्ट हैं ये नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Girl Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में आप इस लिस्ट में से अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम चुन सकते हैं.

Girl Names and Meaning: आज के समय में सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक यूनिक और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं. वे चाहते हैं कि उनके जो बच्चे हैं उनको सबसे खूबसूरत नामों से पहचाना जाए. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पेरेंट्स के लिए हैं जो इस समय अपनी प्यारी से बेटी के लिए प्यारे से नामों की तलाश में हैं. आज हम आपके लिए नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप अपनी बेटी के लिए एक काफी यूनिक नाम चुन सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको नामों के साथ इनके अर्थ भी बताने जा रहे हैं. तो चलिए खूबसूरत नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

ये हैं आपकी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत और यूनिक नाम

  • अरिका: इस नाम का अर्थ होता है जिसे उसकी खूबसूरती के लिए तारीफ सुनने को मिले.
  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली, बेहतर और लोकप्रिय.
  • अर्शा: इस नाम का अर्थ होता है प्रार्थना सभा.
  • कृशा: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसका व्यक्तित्व काफी दिव्य हो.
  • इप्सिता: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसकी कामना की गयी हो.
  • तानी: इस नाम का अर्थ होता है एक उत्साह से भरी हुई लड़की.
  • जान्या: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर.
  • धीति: इस नाम का अर्थ होता है विचार और बुद्धि.
  • निया: इस नाम का अर्थ होता है संकल्प, प्रतिभा, लक्ष्य, उपलब्धि, सुंदरता.
  • नीका: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध और बेहद खूबसूरत.
  • प्राप्ति: इस नाम का अर्थ होता है फायदा होना या फिर उपलब्धि.
  • प्रेक्षा: इस नाम का अर्थ होता है निहारना.
  • मेशा: इस नाम का अर्थ होता है लंबी आयु प्राप्त करने वाला.
  • राव्या: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो सुंदर कहानियां बताती हो.
  • रेवा: इस नाम का अर्थ होता है एक सितारा.
  • विवा: इस नाम का अर्थ होता उत्साही और जीवंत.

Also Read: Baby Name on Maa Durga: देवी दुर्गा के मंत्र से चुने बेटी के लिए शक्तिशाली नाम, दुनिया करेगी सलाम

Also Read: Baby Names: आपके बेटे के लिए नाम की खोज अब होगी समाप्त, इस लिस्ट पर जरूर डालें एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >