र अक्षर से बच्चे का नाम रखने की सोच रहे हैं? यहां देखें बेटे-बेटी के के लिए 60 ऑप्शन

Baby Names Starting With R: अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ‘र’ अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं, तो इस लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें. यहां बेटे और बेटी दोनों के लिए खूबसूरत और मॉडर्न नाम उनके अर्थ के साथ दिए गए हैं.

Baby Names Starting With R: बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बेहद खास पल होता है. घर में नन्हे मेहमान के आने से पहले ही माता-पिता उसके लिए एक प्यारा और खूबसूरत नाम तलाशना शुरू कर देते हैं. कई परिवारों में बच्चे का नाम उसकी राशि, नक्षत्र या किसी खास अक्षर से रखने की परंपरा होती है. अगर आपके बच्चे के लिए ‘र’ अक्षर चुना गया है और आप इसी अक्षर से कोई सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. चाहे आप बेटे के लिए र अक्षर से नाम तलाश रहे हों या अपनी नन्ही बेटी के लिए कोई प्यारा नाम रखना चाहते हों, इस लिस्ट में आपको दोनों के लिए कई खूबसूरत विकल्प मिल जाएंगे. यहां दिए गए नाम सुनने में अच्छे होने के साथ-साथ अपने खास अर्थ के लिए भी पसंद किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं र अक्षर से शुरू होने वाले बेबी बॉय और बेबी गर्ल के 30-30 खूबसूरत नाम, ताकि अपने बच्चे के लिए नाम चुनना आपके लिए थोड़ा आसान हो सके.

र अक्षर से 30 बेबी बॉय नेम्स और उनके अर्थ

नामअर्थ
1. राघवभगवान राम का एक नाम
2. राघवेंद्रभगवान राम से जुड़ा नाम
3. रुद्रभगवान शिव का एक नाम
4. रुद्रांशभगवान शिव का अंश
5. रुद्राक्षभगवान शिव से जुड़ा पवित्र नाम
6. रक्षितसुरक्षित, जिसकी रक्षा की गई हो
7. रचितरचना करने वाला
8. रजतचांदी, उज्ज्वल
9. राजवीरबहादुर और वीर
10. राजेशराजाओं के स्वामी
11. राजीवकमल
12. रौनकचमक, खुशी
13. रोहनउन्नति करने वाला
14. रोहितसूर्य की लालिमा, एक नाम
15. रोशनप्रकाशमान, उज्ज्वल
16. रोहिताशसूर्य से जुड़ा नाम
17. रणवीरवीर योद्धा
18. रणविजययुद्ध में विजय पाने वाला
19. रणधीरबहादुर और धैर्यवान
20. राघवेशभगवान राम से जुड़ा नाम
21. रेयांशप्रकाश की किरण
22. रियांशभगवान विष्णु से जुड़ा नाम
23. रिहानखुशबू, सुगंध
24. रिवानसितारा, चमकदार
25. ऋत्विकविद्वान, धार्मिक कार्य करने वाला
26. ऋषभश्रेष्ठ, उत्कृष्ट
27. ऋषितज्ञानी, बुद्धिमान
28. ऋषानभगवान शिव से जुड़ा नाम
29. रचितेशसृजन और रचना से जुड़ा नाम
30. राघवांशराघव का अंश

र अक्षर से 30 बेबी गर्ल नेम्स और उनके अर्थ

नामअर्थ
1. रियासुंदर और मधुर
2. रियानासुंदर और पवित्र
3. रिवानदी, प्रवाह
4. रिविकाआकर्षक और सुंदर
5. रैनारात की सुंदरता
6. रूहानीदिव्य और आत्मिक
7. रौनिकाचमकदार और सुंदर
8. रियाशाआशा और सुंदरता से जुड़ा नाम
9. रेनिशारात की सुंदरता
10. रागिनीमधुर धुन
11. राधिकादेवी राधा
12. रश्मिसूर्य की किरण
13. रंजनाखुशी देने वाली
14. रिद्धिसमृद्धि और सफलता
15. रितिकासुंदर और खुशहाल
16. रेवतीएक नक्षत्र का नाम
17. रेणुकादेवी का नाम
18. रोहिणीएक नक्षत्र का नाम
19. रोशनीप्रकाश, उजाला
20. रम्यासुंदर और मनमोहक
21. रमादेवी लक्ष्मी
22. राजनंदिनीराजकुमारी
23. राजेश्वरीदेवी, रानी
24. रचनासृजन, निर्माण
25. रागेश्वरीसंगीत से जुड़ा नाम
26. रूहिकासुंदर और पवित्र
27. रश्मिकाकिरण, चमक
28. रंजिनीप्रसन्न करने वाली
29. रिद्धिमासमृद्धि से भरपूर
30. रौनिशाचमक और सुंदरता से जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: मॉडर्न से रॉयल तक, बेटे-बेटी के लिए ये 60+ नाम हैं खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >