Baby Names: ये हैं लड़कों के लिए सबसे खूबसूरत नामों की लिस्ट, आप भी जरूर डालें नजर

Baby Names: आज हम आपके साथ लड़कों के लिए नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. ये सभी नाम जितने खूबसूरत हैं उतने ही यूनिक भी. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Baby Boy Names: जब हमारे घर पर एक नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हमारे लिए एक उत्सव के समान होता है. पूरे घर में रौनक छा जाती है और इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्य छोटे से बच्चे के कामों में ही लगे रहते है. जब घर पर छोटे बच्चे का आगमन होता है तो ऐसे में पूरा परिवार उसके लिए एक नाम की तलाश में लग जाते हैं. ऐसे मेंअगर आपके घर पर एक बेटे के जन्म लिया है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके लिए छोटे लड़कों के लिए नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. ये सभी नाम खूबसूरत तो हैं ही बल्कि, इसके साथ ही ये सभी नाम काफी यूनिक भी हैं.

लड़कों के लिए ये है नामों की लिस्ट

  • आकाश: लड़कों के लिए यह नाम काफी पॉपुलर है. इस नाम का अर्थ होता है आसमान.
  • आर्निक: इस नाम का अर्थ होता है अपने आप में अनोखा या फिर ऐसा कोई जो सबसे अलग हो.
  • अभिनव: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक, समझदार या फिर चालाक.
  • अक्षत: इस नाम का अर्थ है जिसे नुकसान न पहुंचाया जा सकता हो या फिर जिसे चोट न लगे.
  • दर्शील: इस नाम का अर्थ होता है जो दिखने में अच्छा या फिर आकर्षक हो.
  • देवांश: इस नाम का अर्थ है भगवान का अंश.
  • दुर्जोय: इस नाम का अर्थ होता है चांद.
  • हिमांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश.
  • जीत: इस नाम का अर्थ होता है विजयी और कामियाबी.
  • कुणाल: इस नाम का अर्थ होता है कमल या फिर कोई ऐसा जिसे सभी चीजों में सुंदरता दिखाई देती हो.
  • मयंक: इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो चंद्रमा की तरह शांत और स्थिर है.
  • नैतिक: इस नाम का अर्थ होता है अच्छे स्वभाव वाला और महान नैतिकता वाला व्यक्ति.
  • नक्श: इस नाम का अर्थ होता है चांद.
  • पार्थिक: इस नाम का अर्थ होता है प्योर और इनोसेंट.
  • राजवीर: इस नाम का अर्थ होता है बहादुर और ताकतवर राजा.

Also Read: Baby Names: आपके बेटे के लिए नहीं मिलेंगे इससे ज्यादा खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ

Also Read: Baby Names: अपने घर के चिराग के लिए यहां से चुनें बेहद ही खूबसूरत और यूनिक नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >