Baby Names: आपकी तितलियों सी खूबसूरत बेटी के लिए ये हैं कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम

Baby Girl Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपके लिए खूबसूरत नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं.

Beautiful Baby Girl Names: जब हमारे घर पर एक नन्हे मेहमान का जन्म होता है तो ऐसे में मानों हमारे जीवन में एक रौनक सी छा जाती है. इस बच्चे के आती ही पूरा परिवार उसके पीछे लग जाता है. हर हर कोई चाहता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और यह एक अच्छी जिंदगी जी सके. जब हमारे घर पर नये मेहमान का आगमन होता है तो ऐसे में हमारे लिए जिम्मेदारियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. अब आपके दिमाग में यह सवाल भी आया होगा कि आखिर बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करना इतनी जिम्मेदारी का काम कैसे है? देखिये एक नाम का चुनाव करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि, हम अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसे जीवनभर उसी नाम से जाना जाता है और इसी नाम से वह अपनी पहचान भी बना पाता है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी ने जन्म लिया है. आज हम आपके साथ नामों की एक लिस्ट शेयर करने जे रहे हैं जिनमें से आओ कोई सा भी नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपके प्यारी से बेटी के लिए प्यारे से नाम

  • माया: इस नाम का अर्थ होता है जादू, प्यारा, अच्छी मां
  • लीला: इस नाम का अर्थ होता है चंचल, मनोरंजन, काली सुंदरता, रात
  • अलाया: इस नाम का अर्थ होता है ऊंचा ओहदा, आवास, निवास, अविनाशी, स्थायित्व
  • आयशा: इस नाम का अर्थ होता है जीविका, जीवित, समृद्ध, दिव्य, राजसी, सुप्रीम
  • हाना: इस नाम का अर्थ होता है आशा, फूल, आनंद, नंबर एक, शिल्प, चमक, चंद्रमा
  • नायरा: इस नाम का अर्थ होता है रोपण, बोना, चमक, रोशनी
  • वेदा: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान, बुद्धि
  • अवनी: इस नाम का अर्थ होता है अच्छी पृथ्वी; धरती की बेटी
  • सिया: इस नाम का अर्थ होता है सफ़ेद चांदनी, खूबसूरत महिला, देवी सीता
  • अमिया: इस नाम का अर्थ होता है अल्लाह के बंदे, प्यारा, आनंद, अंत

Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से बेटे के लिए ये हैं भारतीय संस्कृति से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: अपने लाडले के लिए चुनें वेद पुराणों से प्रेरित खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >