Baby Names: भगवान शिव से जुड़े शक्तिशाली और अर्थपूर्ण नाम दिलाएंगे आपके लाल को अलग पहचान

Baby Names: भगवान शिव से जुड़े अर्थपूर्ण नाम अपने बच्चे के लिए चुनें जो जीवनभर उन्हें शक्ति और प्रेरणा दे. इन नामों के साथ शिव की कृपा और आशीर्वाद हमेशा आपके बच्चे पर बना रहेगा.

Baby Names: भगवान शिव, जिन्हें त्रिलोक का स्वामी, पालनहारे और सृष्टि का कर्ताधर्ता माना जाता है, उनके जटाओं में गंगा विराजमान हैं और मस्तक पर मुकुट के समान चंद्र देव सुशोभित हैं. उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है, उनको मनाना बहुत आसान है. उतना हीं उनके रौद्र रूप का सामना करना देवी-देवता, भूत-प्रेत सबके लिए असंभव. उनका रौद्र रूप अत्यंत भयानक है, जिससे हर कोई भयभीत रहता हैं, और उनका प्रभाव सभी पर अद्वितीय है. शिव को सभी उन्हें प्रेम और श्रद्धा से पूजते हैं.

अगर आप अपने न्यू बोर्न बेबी के लिए ऐसा नाम की खोज रहे हैं, जो जीवनभर उन्हें शक्ति और प्रेरणा दे, और उस पर भगवान शिव का आशीर्वाद सदा बना रहे, तो आप यहां दिए गए नाम देखें. इस नाम पर शिव की कृपा रहेगी क्योंकि नीचें दिए, ये नाम भगवान शिव से जुड़े है. ये नाम अर्थपूर्ण और अनमोल हैं और अपने भीतर गहरे अर्थ समेटे हुए हैं.

अर्थपूर्ण नाम रखना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि नाम बच्चे को उसकी विशेष पहचान देता है. जब आपके बच्चे को अपने नाम की अहमियत और उसका अर्थ समझ में आएगा, तो वह हर परिस्थिति और कठिनाई में उसे सार्थक करने की कोशिश करेगा. चाहे जीवन में कैसी भी चुनौती हो, अपने नाम से प्रेरणा पाकर वह हिम्मत से उसका सामना करेगा और भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ हर चुनौती को पार करेगा.
आइए जानते हैं. उन नामों को..

अव्यग्र – कभी भी व्यथित न होने वाले

शिवाय – कल्याणमयी

सर्वज्ञ – सभी का ज्ञाता

दुर्जय – जिसे जीतना कठिन हो

रूद्र– उग्र रूप वाले

अनघ – पापरहित

ईशान – भगवान शिव का एक नाम है

दिव्येश – दिव्य प्रकाश के स्वामी

आश्रयेश – सहारा देने वाला

वेदांग – वेदों के अंग

शत्रुंजय – शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाला

विरुपाक्ष – विचित्र दृष्टि वाले।( शिव के तीन नेत्र हैं)

अभयंकर – भय को हरने वाले

शूलिन – त्रिशूल धारण करने वाले

शर्व – कष्टों को नष्ट करने वाले

शाश्वत:– नित्य रहने वाले

शिवेश – शिव के ईश्वर, देवों के देव

दुर्धुर्ष – किसी से न हारने वाले

अरिहंत – शत्रुओं का संहार करने वाला

अभिराज – निडर और साहसी

और बेबी नेम जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Also Read: Baby Names: भगवान विष्णु के 8 यूनिक नाम, जो आपके बच्चे के लिए होंगे एकदम परफेक्ट

Also Read: Baby Girl: दीपावली पर मां लक्ष्मी से प्रेरित बेटियों के लिए यूनिक नाम

Also Read: Baby Names: दीपावली पर गणेश जी से जुड़े यूनिक और शुभ रखें अपने बेटे का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rinki Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >