Baby Names: महादेव से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ मनमोहक नाम, यहां जानें अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए भगवान शिव से प्रेरित एक नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

Baby Names: भगवान शिव अपनी शक्ति, बुद्धि और करुणा के लिए जाने जाते हैं. हिंदू पौराणिक कथाओं में उन्हें देवों के देव महादेव के नाम से भी बताया गया है. उनके दिव्य गुण दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित करते हैं. अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं और इस समय अपने बच्चे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके लिए भगवान शिव के नामों से प्रेरित नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इनमें से कोई सा भी नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

भगवान शिव से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ नाम

  • आशुतोष: इस नाम का अर्थ होता है जो सभी की इच्छाएं पूरी करते हैं.
  • भैरव: इस नाम का अर्थ होता है जो भय को समाप्त करता है.
  • जगदीश: इस नाम का अर्थ होता है ब्रह्माण्ड के स्वामी.
  • जतिन: इस नाम का अर्थ होता है जिसके बाल उलझे हुए हों.
  • लोकपाल: इस नाम का अर्थ होता है जो दुनिया का ख्याल रखता है.
  • महादेव: इस नाम का अर्थ होता है महानतम ईश्वर.
  • महानिधि: इस नाम का अर्थ होता है महान भंडार.
  • महेश: इस नाम का अर्थ होता है सर्वोच्च प्रभु.
  • महेश्वर: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं के प्रभु.
  • नटराज: इस नाम का अर्थ होता है नृत्य कला का राजा.
  • ओमकार: इस नाम का अर्थ होता है ओम के निर्माता.
  • प्रणव: इस नाम का अर्थ होता है ओम की आदि ध्वनि के प्रवर्तक.
  • प्रियदर्शन: इस नाम का अर्थ है प्रेमपूर्ण दृष्टि का.
  • रूद्र: इस नाम का अर्थ होता है दहाड़ने वाला.
  • सदाशिव: इस नाम का अर्थ होता है पारलौकिक.

Also Read: Baby Names: ये हैं आपके बेटे के लिए इस साल के सबसे ट्रेंडिंग और खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Names: आपके घर के चिराग पर खूब जचेंगे ये शानदार नाम, सुनने वाले भी होंगे मंत्रमुग्ध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >