Baby Names: आपके क्यूट से बेटे के लिए ये हैं भारतीय संस्कृति से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में हम आपके लिए भारतीय संस्कृति से प्रेरित नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं.

Cute Baby Boy Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हमारे लिए जिम्मेदारियां कई तरीके से बढ़ जाती है. हमारे ऊपर जो पहली जिम्मेदारी आती है वह उस बच्चे की देखभाल करने की और दुसरी जो एक बड़ी जिम्मेदारी आती है वह उसके लिए एक नाम का चुनाव करने की आती है. बच्चों की देखभाल से लेकर उनकी परवरिश और उनके लिए एक नाम की खोज करने में सारा परिवार अपनी जान झोंक देता है. परिवार के सभी सदस्य इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि इस नन्हे से जान को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्य इस बच्चे के लिए एक नाम की तलाश में भी जुटे रहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पेरेंट्स के लिए है जो इस समय अपने नन्हे से बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपके बेटे के लिए भारतीय संस्कृति से प्रेरित कुछ नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

भारतीय संस्कृति से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • बोधि: इस नाम का अर्थ होता है जो जागृत और प्रबुद्ध है
  • जय: इस नाम का अर्थ होता है विजय
  • समीर: इस नाम का अर्थ होता है शाम की बातचीत में साथी, हवा, वायु
  • आर्यन: इस नाम का अर्थ होता है महान, शानदार, माननीय, शिक्षित
  • रोहन: इस नाम का अर्थ होता है आरोही लाल बालों वाले
  • विहान: इस नाम का अर्थ होता है भोर या फिर सुबह
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है दीप्तिमान, चमकदार, राजसी, राजा, दूर-दूर तक राज कर रहे हैं.
  • आरिव: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि का राजा, वर्षा वन
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण, भोर
  • रिशान: इस नाम का अर्थ होता है समझदार, संत, मज़बूत, भगवान शिव का विशेषण
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर, घुमाव, सुबह के सूरज की किरणें
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय, अतुलनीय
  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाश की किरण, माता-पिता का हिस्सा, भगवान की देन
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ होता है काबिल, सक्षम, ताकतवर
  • देवांश: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का हिस्सा
  • निर्वाण: इस नाम का अर्थ होता है निर्वाण की अवस्था में पहुंच गये

Also Read: Baby Names: अपने लाडले के लिए चुनें वेद पुराणों से प्रेरित खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: आपके नन्हे कान्हा के लिए ये हैं भगवान कृष्ण से प्रेरित खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >