ऐसे नाम जो सालों बाद भी नहीं होंगे आउट ऑफ ट्रेंड, अपने नन्हे-मुन्ने के लिए यहां देखें सबसे अनोखे नाम

Baby Names: अगर आपके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है और आप उसके लिए एक प्यारा, मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी.

Baby Names: जब भी घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिलती है, तभी से माता-पिता उसके लिए एक प्यारा और खास नाम ढूंढ़ना शुरू कर देते हैं. हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग, सुनने में अच्छा और ऐसा हो, जिसका मतलब भी खूबसूरत हो, क्योंकि नाम सिर्फ पहचान नहीं होता, बल्कि वह बच्चे के साथ पूरी जिंदगी जुड़ा रहता है. इसलिए आजकल लोग ऐसे नाम ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो छोटे हों, बोलने में आसान हों और सुनते ही लोगों को पसंद आ जाएं. अगर आपके घर भी जल्द ही बेटे या बेटी का जन्म होने वाला है और आप उसके लिए एक मॉडर्न, यूनिक और अर्थ वाला नाम तलाश रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा नाम लेकर आए हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं.

बेटों के लिए मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम

Image – freepik
नामअर्थ
दर्श (Darsh)देखने की शक्ति, अच्छी दृष्टि
रक्षित (Rakshit)सुरक्षित, जिसकी रक्षा हो
विहान (Vihaan)नई सुबह, नई शुरुआत
रेयांश (Reyansh)रोशनी की किरण
अर्णव (Arnav)समुद्र
आरव (Aarav)शांत और सुकून देने वाला
जैन (Zayn)सुंदर और आकर्षक
कबीर (Kabir)बुद्धिमान और समझदार
नील (Neil)शांत और सफल

लड़कियों के लिए मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम

Image – social media
नामअर्थ
रीवा (Riva)बहती नदी, कोमल और सुंदर
ईरा (Ira)धरती, ज्ञान और शक्ति
इनाया (Inaya) देखभाल, दया और ईश्वर की कृपा
सान्वी (Saanvi) आध्यात्मिक, पवित्र और शुभ
आलया (Alaya)घर, सुरक्षित स्थान
आर्णा Aarnaलहर, प्रकृति से जुड़ा नाम
किया (kiyaa)अनोखा और मॉडर्न नाम
नव्या (Navya)नया, आधुनिक
समायरा (Samaira)आकर्षक, खूबसूरत और शालीन
टियाना (Tiana)परी की रानी, प्यारा और मॉडर्न नाम

यह भी पढ़ें: अपनी नन्हीं सी जान के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? यहां देखें सबसे प्यारे और मॉडर्न नामों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >