Baby Names: बेबी बॉय और गर्ल के लिए खूबसूरत टॉप नामों की लिस्ट, अर्थ भी है बेहद शुभ

Baby Names: जब नन्हा मेहमान घर में आता है तब सिर्फ माता पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही खुशी से झूम उठता है. छोटा बच्चा अपने घर के लिए किसी उपहार से कम नहीं है और आने वाले भविष्य की उम्मीद है. बच्चे के जन्म के बाद नामकरण एक महत्वपूर्ण काम है.

Baby Names: बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए उत्साह का माहौल लेकर आता है. जब नन्हा मेहमान घर में आता है तब सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही खुशी से झूम उठता है. छोटा बच्चा अपने घर के लिए किसी उपहार से कम नहीं है और आने वाले भविष्य की उम्मीद है. बच्चे के जन्म के बाद जो सबसे जरूरी काम होता है वह है नामकरण का. नामकरण संस्कार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. नाम किसी भी व्यक्ति को एक खास और अलग पहचान देता है. नाम से ही व्यक्ति को लोग पहचानते हैं. नाम रखने से पहले लोग नाम का पहला अक्षर निकलवाते हैं और उसी के अनुसार बच्चे का नाम रखते हैं. सही नाम रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि नाम का असर व्यक्ति की पर्सनालिटी पर पड़ता है. अगर आपके बच्चे का नाम के लिए ‘त’ अक्षर आया है तो आप ये नाम रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं ‘त’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ नाम जिनके अर्थ भी बेहद खास. 

बेटी के लिए नाम की लिस्ट

  • तन्वी- इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, नाजुक. ये नाम कोमलता को दर्शाता है. 
  • तारिणी- इस नाम का अर्थ होता है जो उद्धार करती हो. 
  • तृषा- इस नाम का अर्थ होता है इच्छा, अभिलाषा. 
  • तपस्या- इस नाम का अर्थ होता है ध्यान या साधना
  • तेजस्विनी- इस नाम का अर्थ होता है चमकदार, तेजस्वी या ऊर्जावान. 

बेबी नेम्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Baby Names: प्यारे अनमोल बच्चे के लिए चुनें यादगार और प्रभावशाली नाम

यह भी पढ़ें: Baby Names: बच्चे को दें सुंदर और शुभ नाम, यहां से सेलेक्ट करें बेहतरीन बेबी नेम्स

बेटे के लिए नाम की लिस्ट

  • तन्मय- इस नाम का अर्थ होता है समर्पित, मन से लीन हो जाना. 
  • तुषार- इस नाम का अर्थ होता है बर्फ. ये नाम शीतलता को दर्शाता है. 
  • तृप्त- इस नाम का अर्थ है संतुष्ट होना. 
  • तरूण- इस नाम का अर्थ होता है युवा.
  • तेजस्वी- इस नाम का अर्थ होता है चमकदार. 

यह भी पढ़ेंBaby Names: प्यारे और नन्हे मेहमान के लिए रखें ‘I’ लेटर से शुरू होने वाला एक सुंदर और परफेक्ट नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >