Baby Names: वेद पुराणों और देवताओं से प्रेरित ये हैं आपके घर के चिराग के लिए कुछ खूबसूरत नाम

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए इस समय एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही खूबसूरत देवताओं से प्रेरित नामों को चुन सकते हैं.

Baby Boy Names: जब हमारे घर पर एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में हमारे लिए एक अलग ही ख़ुशी का माहौल होता है. एक बच्चे के जन्म लेने पर जहां एक तरफ सभी काफी ज्यादा खुश रहते हैं. वहीं, दूसरी तरफ सभी के लिए जिम्मेदारियां भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. बच्चे के जन्म लेने के बाद सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी जो होती है वह होती है उसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. माना जाता है आप जो भी नाम अपने बच्चे के लिए चुनते हैं उस नाम का असर उसके जीवन पर काफी ज्यादा पड़ता है. इस बच्चे को इसी नाम से पहचाना जाता है और यह नाम ही है जो उसके साथ जीवनभर रहता भी है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पेरेंट्स के लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है जिनके घर पर अभी एक बेटे ने जन्म लिया है. आज हम आपके बेटे के लिए देवताओं से प्रेरित नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

देवताओं और पुराणों से प्रेरित आपके बेटे के लिए नाम

  • अक्षय: इस नाम का अर्थ होता है जो क्षय न होता हो
  • अक्षर: इस नाम का अर्थ होता है जिसे नष्ट न किया जा सके
  • अग्नि: यह नाम अग्नि देव पर आधारित है
  • केशव: इस नाम का अर्थ हो सुंदर बालों वाला
  • गंगाधर: इस नाम का अर्थ होता है गंगा नदी को धारण करने वाला
  • नटराज: इस नाम का अर्थ होता है नृत्य के स्वामी
  • परमेश्वर: इस नाम का अर्थ होता है परम स्वामी
  • व्यास: यह नाम वेदव्यास जी पर आधारित है
  • क्षितिज: इस नाम का अर्थ होता है खुला हुआ आसमान
  • बालाजी: यह नाम भगवान हनुमान का ही एक नाम है
  • बरुण: यह नाम जल के देवता पर आधारित है
  • बुद्ध: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान का प्रतीक
  • हरि: यह नाम भगवान विष्णु पर आधारित है
  • इंद्र: यह नाम देवताओं के राजा इंद्र पर आधारित है
  • कृष्ण: यह नाम भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार पर आधारित है
  • लक्ष्मण: यह नाम भगवान राम के भाई पर आधारित है
  • रूद्र: यह नाम भगवान शिव के एक नाम पर आधारित है
  • वायु: यह नाम वायु देव पर आधारित है
  • शिव: यह नाम भगवान शिव पर आधारित है

Also Read: Baby Names: आपके बेटे पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी और यूनिक नाम, सुनने वाले जमकर करेंगे तारीफ

Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से प्रिंस के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >