Baby Names: आपकी प्राणों से प्यारी बेटी के लिए ये हैं कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग नाम, यहां देखें लिस्ट

Baby Girl Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए इस समय एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम का चुन सकते हैं. ये सभी नाम जितने खूबसूरत है उतने की खूबसूरत इनके अर्थ भी हैं.

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में जो माहौल होता है वह पूरी तरह से जश्न या फिर त्यौहार जैसा हो जाता है. परिवार के सभी सदस्य इस बच्चे के पीछे लग जाते हैं। सभी चाहते हैं कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई तकलीफ या फिर परेशानी न हो. परिवार के सदस्य इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रहना अपनी जिम्मेदारी समझने लगते हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में एक जिम्मेदारी इस बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करने की भी होती है. इस बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि यहीं नाम इस बच्चे के साथ जीवनभर रहता है और इसी से उस पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. आप इनमें से कोई सा भी नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ ट्रेंडिंग और खूबसूरत नाम

  • रुत्वी: इस नाम का अर्थ होता है मौसम, प्रेम, संत और भाषण.
  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी श्रेष्ठ के, ईश्वर ने कृपा की है, बिना किसी श्रेष्ठ के.
  • तृषिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी या फिर ट्राइडेंट.
  • कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण, अद्वितीय और महिला.
  • नितारा: इस नाम का अर्थ होता है अपने आधार से गहराई से जुड़ा हुआ.
  • श्रीनिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के हृदय में कमल, देवी लक्ष्मी, रात्रि.
  • दिविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
  • सियारा: इस नाम का अर्थ होता है एक महिला जो शुद्ध और पवित्र है.
  • प्रांशी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
  • वामिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.

Also Read: Baby Names: खुशबूदार फूलों से प्रेरित ये हैं आपकी राजकुमारी के लिए कुछ खूबसूरत नाम, यहां जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: घर पर हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म? इस लिस्ट से उनके लिए चुनें मिलते-जुलते नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >