कम चीजों से तैयार करें आटा बेसन बर्फी, पारुल गुप्ता ने बताई रेसिपी

Atta Besan Barfi: अगर बेसन की बर्फी को ट्विस्ट देकर बनाना चाहते हैं तो आटा बेसन बर्फी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं आटा बेसन बर्फी को बनाने का तरीका.

Atta Besan Barfi: अगर आप भी घर पर मिठाई बनाना पसंद करते हैं और अलग-अलग रेसिपी को ट्राई करते रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप आटा बेसन बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. आटा बेसन बर्फी को बनाना बहुत आसान है और इसे तैयार करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आटा बेसन की बर्फी की रेसिपी को पारुल गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cookwithparul पर शेयर किया है. 

आटा बेसन बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेंहू का आटा- 1 कप 
  • बेसन- 1 कप 
  • घी- 5 बड़े चम्मच 
  • दूध- 4 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • चीनी पाउडर- 1 कप + एक चौथाई कप 

आटा बेसन बर्फी को कैसे तैयार करें?

  • आटा बेसन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन को गर्म करें. इसमें आप आटा को डाल दें. फिर आप बेसन को डाल दें. 
  • इसके बाद घी डालकर आप इसे भूनें. इसे आप लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनें. इसे आपको तब तक भुनना है जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए और इससे खुशबू न आने लगे. 
  • अब आप इसमें दूध को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • पैन को गैस स्टोव पर से उतार लें. इसे हल्का ठंडा होने दें. फिर इसमें इलायची पाउडर और चीनी पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • इसके बाद आप एक थाली को लें और इसमें घी को लगा दें. तैयार मिश्रण को थाली में डालकर अच्छे से फैला लें. इसे करीब आधे घंटे के लिए सेट होने दें. फिर चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें. इस तरह से आसानी से आप आटा बेसन बर्फी को बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >