Astro Tips: जानिए कैसी लड़कियां होती है ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली

Astro Tips: ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद लड़की के भाग्य की रेखाओं में जो लिखा होता है, उसका परिणाम उसके पति और ससुराल वालों पर भी पड़ता है. नीचे लड़कियों के ऐसे गुणों के बारे में बतलाया गया है, जिसे जोतिषों के अनुसार उसके ससुराल और पति के लिए शुभ माना जाता है.

Astro Tips: इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, एक लड़की की शादी जब किसी घर में होती है तो, वो अपने साथ उस घर की किस्मत लेकर आती है, इसलिए अक्सर शादी से पहले लड़का और लड़की की कुंडलियों का मिलान किया जाता है, क्योंकि लड़की के ससुराल में आते ही लड़के और ससुराल दोनों की किस्मत बदल सकती है. कुंडली के अलावा भी बहुत सारी चीजे और लक्षण ऐसे होते हैं, जो ये बतलाते हैं कि आपका जीवन भविष्य में क्या करवट लेने वाला है. नीचे ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है, जो ये बताता है की इन संकेतों की लड़कियों की शादी जिस घर में होती है, वो उस घर की किस्मत चमक देती है.

पैर का अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर की अंगुलियां गोल, उभरी हुई हों और उसमें लालिमा रहे, वे बहुत भाग्यशाली होती हैं. ऐसी लड़कियां अपने पति के किस्मत के दरवाजे खोल देती हैं.

Also read: Health Tips : अगर आपको भी आती है खट्टी डकार तो इन चीजों को खाने से मिलेगा आराम

Also read: Health Tips: घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो आज ही बंद करें इन चीजों का सेवन

Also read: Health Tips: आपको बीमार कर सकती है चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत, जानिए कारण

माथे की चौड़ाई

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और अर्धचंद्र के आकार का होता है, वे भाग्यशाली होती हैं. इतना ही नहीं ससुराल में इनके कदम रखते ही सुख-समृद्धि बढ़ जाती है. शादी के बाद जब ये लड़कियां ससुराल जाती हैं तो अपने गुणों, कला और कौशल के कारण लोगों को आकर्षित कर लेती हैं.

त्रिशूल का निशान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे पर त्रिशूल के निशान वाली लड़कियां बहुत खास होती हैं. ऐसी लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों को न सिर्फ अपार धन की प्राप्ति होती है बल्कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है.

Also read: Positive Thinking: अपनी सोच पॉजिटिव रखना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

लाल मस्से का निशान

अगर किसी लड़की के नाक के अगले भाग पर लाल मस्से का निशान होता है, तो वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है और ऐसा भी माना जाता है कि वह अपने जीवन में सभी सुख पाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >