Aquarium Vastu Tips: आजकल घरों की सजावट में एक्वेरियम का यूज काफी बढ़ गया है. रंग-बिरंगी मछलियों से भरा एक्वेरियम न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि कई लोग इसे सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी मानते हैं.
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में भी एक्वेरियम को खास महत्व दिया गया है. हालांकि, सिर्फ एक्वेरियम रखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे सही दिशा और सही जगह पर रखना भी जरूरी माना जाता है. अगर दिशा (Aquarium Vastu Tips) का ध्यान नहीं रखा जाए, तो इसके शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं.
क्या घर में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से जुड़ी चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली मानी जाती हैं. एक्वेरियम में तैरती हुई मछलियां घर के वातावरण को जीवंत बनाती हैं और मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करती हैं. कई लोग मानते हैं कि घर में एक्वेरियम रखने से आर्थिक उन्नति, शांति और खुशहाली का माहौल बन सकता है.
Aquarium Vastu Tips: किस दिशा में रखें एक्वेरियम? जानिए सही जगह
वास्तु में दिशाओं का बहुत बड़ा महत्व है. गलत दिशा में रखा गया एक्वेरियम फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए इसे सही कोने में रखना जरूरी है:
उत्तर या पूर्व दिशा: एक्वेरियम रखने के लिए सबसे बेस्ट दिशा उत्तर या पूर्व मानी जाती है. उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है, इसलिए यहां एक्वेरियम रखने से पैसों की आवक बढ़ती है.
उत्तर-पूर्व कोना: इसे ईशान कोण भी कहते हैं. इस कोने में पानी का होना बहुत शुभ फल देता है. इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
ड्राइंग रूम है सही जगह: एक्वेरियम को हमेशा घर के लिविंग रूम या मुख्य हॉल में रखना चाहिए, जहां आने-जाने वाले मेहमानों की नजर इस पर पड़ सके.
किन जगहों पर एक्वेरियम रखने से बचें?
बेडरूम में न रखें: बेडरूम में एक्वेरियम रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से नींद में असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच तनाव या आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.
किचन से दूरी बनाएं: किचन को अग्नि (आग) का स्थान माना जाता है और एक्वेरियम जल का प्रतीक है. आग और पानी को एक साथ या आमने-सामने रखने से घर में झगड़े और बीमारियां बढ़ सकती हैं.
मुख्य दरवाजे के ठीक सामने: इसे बिल्कुल मुख्य द्वार के ठीक सामने न रखें, इससे पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर आने के बजाय बाहर चली जाती है.
एक्वेरियम की साफ-सफाई का रखें ध्यान
सिर्फ सही दिशा में एक्वेरियम रखना ही काफी नहीं है. अगर उसका पानी गंदा हो या मछलियां अस्वस्थ हों, तो वह देखने में भी अच्छा नहीं लगता. इसलिए समय-समय पर पानी बदलें, फिल्टर साफ करें और मछलियों को सही मात्रा में भोजन दें. साफ और व्यवस्थित एक्वेरियम घर की सुंदरता भी बढ़ाता है.
यह भी पढ़ें: घर की तरक्की रोक सकती हैं ये 5 छोटी गलतियां, जिन्हें हम अक्सर कर देते हैं इग्नोर
