चेहरे पर दिखने लगी हैं फाइन लाइंस? ये आसान फेस पैक देगा फ्रेश और निखरा लुक

Anti Aging Face Pack At Home: चेहरे पर फाइन लाइंस और डलनेस नजर आ रही है? घर पर आसानी से बनाएं ये फेस पैक और पाएं साफ, मुलायम और फ्रेश दिखने वाली त्वचा.

Anti Aging Face Pack At Home: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखना सामान्य है. लेकिन धूप, तनाव और सही देखभाल न करने से चेहरा समय से पहले भी थका हुआ नजर आ सकता है. ऐसे में आप घर पर बना यह आसान फेस पैक ट्राई कर सकती हैं.

लौंग का पानी ऐसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 7 लौंग लें. इन्हें हल्का सा भूनकर कूट लें. अब एक पैन में एक कप पानी डालें और इसमें कुटी हुई लौंग डाल दें. इसके बाद एक चम्मच कॉफी डालकर कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब पानी का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें और फिर छान लें. अब आपका लौंग वाला पानी फेस पैक बनाने के लिए तैयार है.

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरी में लौंग का पानी लें. इसमें बेसन, मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें. नींबू डालना चाहें तो इसकी कुछ बूंदें ही डालें.

चेहरे पर ऐसे लगाएं

चेहरा साफ करने के बाद इस पैक को लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें.

क्या फायदा हो सकता है?

यह पैक चेहरे की गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है. इससे त्वचा साफ, मुलायम और फ्रेश नजर आ सकती है. हालांकि, यह झुर्रियों का इलाज नहीं है और इसका असर हर स्किन पर अलग हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन या लालिमा हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. सेंसिटिव स्किन वाले लोग नींबू से बचें.

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है. प्रभात खबर इस घरेलू नुस्खे के असर या परिणाम की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें.

यह भी पढ़ें: सोने के ईयररिंग्स के टॉप 5 मिनी हूप डिजाइन, ऑफिस से आउटिंग तक आएंगे काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >