Anniversary Gift Ideas For Parents: शादी की सालगिरह पर पेरेंट्स के लिए चुनें यादगार गिफ्ट, जो उनके दिल को छू जाए

Anniversary Gift Ideas For Parents: माता-पिता की शादी की सालगिरह पर दें ऐसा तोहफा जो उनके दिल को छू जाए. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज.

Anniversary Gift Ideas For Parents: बच्चों की चाहत होती है कि अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह को अच्छे से सेलिब्रेट करें. बच्चे इस दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं. इस मौके पर एक स्पेशल तोहफा आपके पेरेंट्स के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा. पेरेंट्स की मैरिज एनिवर्सरी पर आप भी गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

वूलन सूट और ब्लेजर

पेरेंट्स की मैरिज एनिवर्सरी पर आप कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसका इस्तेमाल वे लंबे समय तक कर पाएं, तो आप अपनी मां के लिए वूलन सूट और अपने पिता को ब्लेजर गिफ्ट में दे सकते हैं. ठंड के मौसम में ये गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया है. आप पेरेंट्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए खूबसूरत रंग और डिजाइन के वूलन सूट और ब्लेजर को चुनें. 

स्पेशल वीकेंड ट्रिप 

अगर आपके माता-पिता घूमने के शौकीन हैं तो आप उनके लिए स्पेशल वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं. इस ट्रिप पर वे रिलैक्स कर पाएंगे और ये ट्रिप उनके लिए यादगार भी होगा. आप उनके पसंदीदा डेस्टिनेशन का चुनाव करें या ऐसी जगह को चुनें जहां से उनकी अच्छी यादें जुड़ी हुई हों. ट्रैवल बैग में आप उनके लिए सरप्राइज बॉक्स भी रख सकते हैं. इसमें आप स्नैक्स और चॉकलेट को रखें. 

कपल शोपीस 

शादी की सालगिरह के मौके पर आप खूबसूरत कपल शोपीस गिफ्ट कर सकते हैं. आप छोटे या बड़े साइज के शोपीस को दे सकते हैं. इसे लिविंग रूम, बेडरूम या टेबल पर सजाया जा सकता है.

फोटो कोलाज

मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर पेरेंट्स के लिए फोटो कोलाज एक ऐसा गिफ्ट है जिसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी. इसमें आप उनके जिंदगी के खास लम्हों की तस्वीरों का कोलाज बनाकर गिफ्ट करें. आप इसे अच्छे से फ्रेम करवाकर अपने पेरेंट्स को दें. 

यह भी पढ़ें– Anniversary Gift Ideas For Wife: शादी की सालगिरह को बनाएं और भी खास, पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >