Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अनंत अंबानी ने जामनगर को क्यों चुना? जानें

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी सगाई पिछले साल जनवरी में ही हो गई थी और इस साल उनकी शादी से पहले, 1 से 3 मार्च तक, वे अपने प्री-वेडिंग फंक्शन कर रहे हैं जिसमें दुनिया भर से फेमस कलाकार शामिल हुए हैं.

Anant-Radhika Pre Wedding: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी सगाई पिछले साल जनवरी में ही हो गई थी और इस साल उनकी शादी से पहले, 1 से 3 मार्च तक, वे अपने प्री-वेडिंग फंक्शन कर रहे हैं जिसमें दुनिया भर से फेमस कलाकार शामिल हुए हैं. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हो रहा है. जहां सारे जाने माने सितारे भारत में बाहर जा कर अपनी शादी का फंक्शन करते है, आइए जानते है अनंत और राधिके ने अपने शादी के लिए जामनगर को क्यों चुना.

जामनगर को चुनने के पीछे का कारण
हाल ही में अनंत ने बताया कि आखिर उन्होंने अपनी शादी के लिए जामनगर को ही क्यों चुना. इंटरव्यू के दौरान अनंत अंबानी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, उनकी दादी के जन्मस्थान होने के कारण जासनगर उनके दिल के बहुत करीब है, और इसी जगह से उनके दादा धीरूभाई अंबानी और उनके पिता ने अपने व्यवसाय की शुरूआत कि थी. अनंत ने यह भी कहा कि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेड इन इंडिया से प्रेरित हो कर भारत में शादी करने का फैसला लिया है.

Anant Ambani: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में मेहमानों के लिए खास इंतजाम, साइना नेहवाल ने शेयर किया वीडियो: Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अनंत अंबानी ने जामनगर को क्यों चुना? जानें

कैसा रहा प्री वेडिंग का पहला दिन
प्री-वेडिंग का पहला दिन यानी कि 1 मार्च को कॉकटेल पर्टी के लिए रखा गया था. इस दौरान सभी गेस्ट कॉकटेल कॉस्ट्यूम पहन कर पार्टी का आनंद उठाते नजर आये. इस इवेंट के दौरान मौजूद सभी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मेहमान काफी एन्जॉय करते दिखाई दिए.

कैसा रहा प्री वेडिंग का दूसरा दिन
प्री वेडिंग के दूसरे दिन, फंक्शन अंबानी के पशु बचाव केंद्र में ‘ए वॉक ऑन वाइल्डसाइड’ थीम के साथ रखा गया था. इस दिन सारे गेस्ट ‘मेला रूज’ में शामिल हुए जिसमें सारे मेहमान देसी एक्टिविटी का आनंद उठाते दिखाई दिए.

प्री वेडिंग का तीसरा दिन
प्री वेडिंग का तीसरा दिन यानी कि आज 3 मार्च प्री-वेडिंग फंक्शन का आखिरी दिन होगा, इस दिन दो कार्यक्रम होंगे जिसमें से एक है ‘टस्कर ट्रेल्स’ और दूसरा है ‘हस्ताक्षर’ इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है. इस दिन मेहमान जामनगर के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने वाले हैं.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अंबानी परिवार की होने वाली बहु ने कैरी किया ब्लेक लाइवली का लुक, दिखीं बेहद ही खूबसूरत: Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अनंत अंबानी ने जामनगर को क्यों चुना? जानें

दुनियाभर से आये गेस्ट
अंबानी और मर्चेंट ने दुनिया भर से हर फेमस लोगों को आमंत्रित किया है. जिनमें बिजनेस टाइकून, गायक, अभिनेता और खिलाड़ी भी शामिल हुए है. गेस्ट लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, सुंदर पिचाई, गौतम अदाणी और सुनील भारती मित्तल के साथ अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड हस्तियां और सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे क्रिकेट आइकन शामिल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >